Babugosha Fruit Benefits: मध्य प्रदेश के खंडवा में इन दिनों एक ऐसा खास फल आया हुआ है जिसका लोग पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. दिखने में हुबहू नाशपाती जैसा लगता है लेकिन स्वाद अलग है. इसके आगे चीनी भी फीकी लगती है. इस अनोखे फल का नाम ‘बाबूगोशा’ है, यह अपने बेमिसाल औषधीय गुणों के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. स्थानीय निवासी भावेश पटेल के अनुसार, बाबूगोशा नाशपाती की ही एक उन्नत प्रजाति है, लेकिन इसका छिलका बेहद पतला और गूदा बहुत नरम, रसदार और नाशपाती से कहीं अधिक मीठा होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह साल में सिर्फ 20 से 25 दिनों के लिए ही बाजार में आता है. इसमें मौजूद भरपूर विटामिन-सी, फाइबर और पोटैशियम पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, कब्ज दूर करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होते हैं