सावन का पवित्र महीना देवों के देव महादेव की भक्ति, उपासना का प्रतीक है। रिमझिम फुहारों के साथ यह महीना शिव भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इसी महीने में देवी पार्वती ने कठोर तपस्या करके शिव जी को पति रूप में प्राप्त किया था। साथ ही, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने इसी दौरान अपने कंठ में धारण किया था, जिससे उनका नाम ‘नीलकंठ’ पड़ा। विष की जलन को शांत करने के लिए ही भक्त सावन में उन पर जल और दूध अर्पित करते हैं। आज सावन महीने का पहला सोमवार है। ऐसे में इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप भगवान शिव के भक्तों और अपने परिजनों के साथ यहां से विशेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं। यहां से दें सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं। 

1.कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं

वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं
नमो नमो:
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

2. हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है
करम तो मैं करता जाऊंगा
क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है
ऊं नमः शिवाय
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं 

3. भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्योहार है
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं 

4. भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं 

5. एक पुष्प, एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार
सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं
ॐ नमः शिवाय 

6. मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी लाए खुशी की बहार,
मुबारक हो आपको सावन का सोमवार
सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं 

7. भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो
आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन
आज के दिन मुझे भोले के गीत गाने दो
Happy Sawan 2026

8. शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया
Happy Sawan 2026





Source link

Write A Comment