Last Updated:
लौकी का हलवा रेसिपी / Lauki Halwa Recipe : लौकी (Bottle Gourd) एक ऐसी सब्जी है, जिसे किसी भी मौसम में खाना काफी फायदेमंद होता है. मगर, कम ही लोगों को ये पसंद होती है. बच्चे तो लौकी की सब्जी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं. आप भी अगर ऐसे ही हालातों का सामना करते हैं तो इस सावन के महीने में बच्चों को लौकी का हलवा (Lauki Ka Halwa) बनाकर खिलाएं. ये हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट लगेगा बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगा. आज आसान रेसिपी से सीखिए हलवा बनाना.
लौकी का हलवा स्वाद के साथ ही सेहत से भी भरपूर होता है. कई लोग लौकी की सब्जी काफी बेमन से खाते हैं, लेकिन वही लोग लौकी का हलवा काफी चाव से खाते हैं. ज्यादातर बच्चे भी लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में लौकी में मौजूद ढ़ेरों पौष्टिक तत्व उन्हें नहीं मिल पाते हैं. अगर आपके घर में भी कुछ ऐसे ही हालात बनते हैं तो आप बच्चों के लिए खास लौकी का हलवा तैयार कर सकते हैं.
लौकी के हलवे में लौकी की सब्जी की तरह ही सारे गुण मौजूद रहते हैं और यह खाने में भी काफी टेस्टी हो जाता है. लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं दूध और मेवा मिल जाने से इसका पोषण स्तर और बढ़ जाता है. यदि आप घर पर कम समय में स्वादिष्ट और बाजार जैसा लौकी का हलवा बनाना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं. इसे घर में बनाकर आप घर के बच्चों और अन्य सदस्यों को हेल्दी और टेस्टी फूड खिला सकते हैं.
लौकी का हलवा केवल स्वादिष्ट मिठाई ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. लौकी शरीर को ठंडक प्रदान करती है और गर्मी के मौसम में विशेष रूप से लाभकारी होती है. इसके अलावा, यह हलवा बच्चों को लौकी खिलाने का एक बेहतरीन तरीका भी है. त्योहारों के मौसम में लोग अक्सर गाजर का हलवा या सूजी का हलवा बनाते हैं, लेकिन लौकी का हलवा स्वाद में उनसे किसी भी तरह कम नहीं होता. इसकी मुलायम बनावट और मेवों की खुशबू इसे बेहद खास बना देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उसका छिलका उतार लें लौकी को बीच से काटकर उसके बीज निकाल दें. यदि बीज बहुत छोटे और मुलायम हैं तो उन्हें हटाने की आवश्यकता नहीं होती है
अब लौकी को कद्दूकस कर लें कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का सा दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें. हालांकि कुछ लोग इसका पानी नहीं निकालते क्योंकि इसमें भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं.
स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए लौकी का चयन बेहद जरूरी है. हमेशा ताजी, हरे रंग की और मुलायम लौकी ही खरीदें. ज्यादा पकी हुई लौकी में बीज बड़े हो जाते हैं, जिससे हलवे का स्वाद प्रभावित हो सकता है.
हलवा बनाने के लिए मध्यम आकार की लौकी सबसे अच्छी मानी जाती है. लौकी दबाने पर ज्यादा सख्त नहीं होनी चाहिए और उसकी सतह पर किसी प्रकार के दाग या कटाव नहीं होना चाहिए.
लौकी का हलवा बनाने के लिए कड़ाही या पैन लें. उसमें दो बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें. घी गर्म होने के बाद उसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद इन्हें निकालकर अलग रख दें. उसी कड़ाही में कद्दूकस की हुई लौकी डालें और मध्यम आंच पर 8 से 10 मिनट तक भूनें लगातार चलाते रहें ताकि लौकी का कच्चापन खत्म हो जाए.
दूध डालने के बाद हलवे को लगातार चलाते रहें. धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होने लगेगा और लौकी के साथ अच्छी तरह मिल जाएगा. इस प्रक्रिया में लगभग 20 से 25 मिनट का समय लग सकता है. बीच-बीच में चलाना जरूरी है ताकि दूध नीचे लगकर जले नहीं. जब दूध लगभग पूरी तरह सूख जाए तब उसमें चीनी डाल दें. चीनी डालते ही मिश्रण फिर से थोड़ा पतला हो जाता है क्योंकि चीनी पानी छोड़ती है. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. जब हलवा लगभग तैयार हो जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालें.