गंगटोक: सिक्किम में हुए टनल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अन्य को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। गौरतलब है कि सिक्किम के नामची जिले में बन रही एक सुरंग में संदिग्ध मीथेन गैस का धमाका हुआ था, जिससे सुरंग ढह गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। बता दें कि इस हादसे के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने मारे गए हर मजदूर के परिवार को 4 लाख रुपये और हर घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये की मुआवज़ा राशि देने की घोषणा की थी।
कॉपी अपडेट हो रही है…