Last Updated:

Chili Chicken Recipe: आजकल लोगों को नॉनवेज फूड बहुत पंसद आता है. बस नाम ले लिया जाए और मुंह में पानी आ जाता है. अगर बात करें तो चिली चिकन की तब तो बात ही अलग है. स्पाइसी चिकन खाकर आत्मा तृप्त हो जाती है. यानी कि इसे खाने का मजा ही अलग है. अक्सर हम सुनते हैं इसे बनाने में बहुत मेहनत लगती है और काफी समय भी. मगर, आज हम आपको बताने वाले हैं खास रेसिपी, जिसकी मदद से सिर्फ 10-15 मिनट में आप टेस्टी चिली चिकन बना सकते हैं… वो भी घर पर ही.

Chicken Chili Special Recipe: उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल रोस्टेड खाना खाने में मशहूर है. यहां हर किसी को अलग-अलग टाइप का मांसाहारी खाना पसंद है. किसी को चिकन रोस्टेड तो किसी को स्पाइसी चिली चिकन पसंद है. ऐसे में अगर आपको चिली चिकन पसंद है और घर पर बनाना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. आज हम आपको सिंपल और लाजवाब रेसिपी बताने जा रहे हैं. कुछ ही मिनटों में आप स्वादिष्ठ चिकन चिली तैयार कर सकते हैं.

मिनटों में तैयार हो जाएगा चिली चिकन
अर्बन बाइट रेस्टोरेंट के बावर्ची अभिषेक ने लोकल 18 को बताया कि वह किस तरह जायकेदार चिकन चिली बनाते हैं. उनकी चिकन चिली जो एकबार खा लेता है वो बार-बार खाने के लिए पहुंचता है. उन्होंने बताया कि उनके यहां का चिली चिकन फेमस है. चिली चिकन बनाना बहुत ही आसान है. अगर आप घर पर चिली चिकन बनाना चाहते हैं तो सिंपल तरीका है. महज 10 से 15 मिनट में आसानी से आप इसे तैयार कर सकते हैं और बेहतर स्पाइसी भोजन का स्वाद ले सकते हैं. चिली चिकन एक ऐसा स्पाइसी भोजन है जो ग्रेवी के साथ चिकन का स्वाद देता है.

यह है सिंपल स्टेप
सबसे पहले चिकन को बारीकी से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना पड़ेगा, जिससे चम्मच से आसानी से उठाया जा सके. अगर चिकन को सही आकार में नहीं काटा जाएगा तो खाने में दिक्कत होगी. छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने के बाद उसे गर्म तेल में फ्राई कर लें. उसके बाद लहसुन को बिल्कुल छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. वहीं प्याज को काट लें और उसकी एक-एक परत को अलग-अलग करके प्लेट में रख दें. फिर अदरक को छोटे-छोटे बारीक टुकड़ों में काट लें. उसके बाद गैस चूल्हे पर कढ़ाई को रखकर हल्का रिफाइंड डालकर थोड़ा उसे गर्म कर लें. गर्म होने के बाद उसमें पहले लहसुन और अदरक को डालकर अच्छे से भून लें. जब वह अच्छे से भुन जाए तो फिर उसमें शिमला मिर्च का कटा हुआ टुकड़ा और नमक, हल्का मसाला डालकर चला लें.

160 रुपये प्लेट मिलेगी चिली चिकन
जब मसाला अच्छे से पक जाए तो उसके बाद उसमें फ्राई किया हुआ चिकन और हल्का बटर तथा अमूल दूध डाल दीजिए. इसे अच्छे से ग्रेवी की तरह तैयार कर लें. बस फिर क्या तैयार है आपका चिली चिकन. आप इसे खाना शुरू करेंगे तो अंगुली चाटने पर मजबूर हो जाएंगे. आप स्पाइसी और रोस्टेड दोनों का स्वाद एक साथ इस चिल्ली चिकन में ले सकते हैं. अगर बात करें कीमत की तो यह 160 रुपये प्लेट दी जाती है. अगर आप चाहें तो घर पर 10 से 15 मिनट में आसानी से 160 रुपये वाली प्लेट की चिल्ली चिकन बना सकते हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Write A Comment