होमफोटोलाइफ़फूड

सिर्फ 5.5 लाख में शुरू करें ये फूड बिज़नेस, रोज होगी हजारों की कमाई, जानिए

Last Updated:

अगर आप कम बजट में मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो फूड प्रोसेसिंग सेक्टर आपके लिए शानदार मौका बन सकता है. ग्रेटर नोएडा में एक मशीन सप्लायर ने दावा किया है कि करीब 5.5 लाख रुपये के शुरुआती निवेश से पास्ता, मैक्रोनी और अन्य फूड प्रोडक्ट्स बनाने का बिज़नेस शुरू किया जा सकता है. सही प्लानिंग और बिक्री के साथ यह बिज़नेस हर महीने लाखों रुपये तक की कमाई का जरिया बन सकता है.

ग्रेटर नोएडा. फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में छोटे स्तर पर बिज़नेस शुरू करने की चाह रखने वालों के लिए एक नया विकल्प सामने आया है. एक मशीन सप्लायर के अनुसार, करीब 5.5 लाख रुपये के शुरुआती निवेश से पास्ता बनाने का बिज़नेस शुरू किया जा सकता है. जिससे हर महीने लाखों रुपये तक की कमाई संभव बताई जा रही है.

आमिर खान ने बताया कि यह मशीन मैक्रोनी, पास्ता और स्क्रू पास्ता बनाने में सक्षम है. इसके अलावा इसी मशीन से सेवइयां जैसे अन्य फूड प्रोडक्ट भी तैयार किए जा सकते हैं.

मशीन की कार्यप्रणाली तीन मुख्य चरणों में बटी होती है. सबसे पहले एक्सट्रूडर के जरिए प्रोडक्ट का आकार तैयार किया जाता है, फिर उसे ड्रायर में पकाया या सुखाया जाता है, और अंत में पैकिंग मशीन के जरिए बाजार में बेचने के लिए तैयार किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस मशीन की कीमत और सेटअप पूरी तरह प्रोडक्शन क्षमता पर निर्भर करता है. शुरुआती स्तर पर 30 किलो प्रति घंटा प्रोडक्शन वाली मशीन उपलब्ध है, जिसका सेटअप लगभग 5.5 लाख रुपये से शुरू होता है. इसके अलावा 50 किलो और 100 किलो प्रति घंटा क्षमता वाली मशीनें भी उपलब्ध बताई गई हैं, जिनकी कीमत अधिक होती है. कमाई को लेकर भी कई दावे किए गए हैं.

बताया गया है कि इस बिज़नेस में प्रति किलो 8 से 10 रुपये तक का मार्जिन मिल सकता है. इसी आधार पर अनुमान लगाया गया है कि छोटे स्तर पर काम करने वाला यूनिट रोजाना करीब 2500 रुपये तक की कमाई कर सकता है. महीने के हिसाब से यह आय 2 से 2.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

यह भी बताया कि जैसे-जैसे प्रोडक्शन बढ़ाया जाता है, वैसे-वैसे कमाई की संभावनाएं भी बढ़ती हैं. बड़े स्तर पर काम करने वाले यूनिट्स के लिए करोड़ों रुपये तक की कमाई का दावा किया गया है.

हालांकि, इस तरह के दावे पूरी तरह बाजार की स्थिति, बिक्री, लागत और संचालन पर निर्भर करते हैं. उन्होंने कहा कि मशीन सप्लायर के मुताबिक, यह सेटअप उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है जो छोटे स्तर से मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं.

मशीन के साथ इंस्टॉलेशन और बेसिक ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे नए उद्यमियों को काम समझने में आसानी हो सके. उन्होंने बताया कि संपर्क के लिए एक वेबसाइट का भी जिक्र किया गया है, जहां इच्छुक लोग मशीन और सेटअप से जुड़ी अधिक जानकारी ले सकते हैं. कंपनी का लोकेशन गौतम बुद्ध नगर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment