साउथ एक्टर सूर्या ने प्रोड्यूसर राधिका सरथकुमार के साथ अपनी खास बॉन्ड के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने याद किया कि कैसे राधिका उनके परिवार के सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहीं। कोयंबटूर में 2 अगस्त को ‘विश्वनाथ एंड संस’ के ऑडियो लॉन्च पर सूर्या ने बताया कि राधिका ने न सिर्फ उनकी कुछ फिल्मों में बिना फीस लिए काम किया, बल्कि उनके भाई-एक्टर कार्थी की भी आर्थिक मदद की, जब वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने राधिका की दिल खोलकर तारीफ की और उन्हें अपना शुभचिंतक भी बताया।
राधिका सरथकुमार ने की थी सूर्या के परिवार की आर्थिक मदद
सूर्या ने उस समय की एक घटना को याद किया, जब कार्थी अमेरिका में आगे की पढ़ाई करना का प्लान बना रहे थे। सूर्या ने कहा कि परिवार को वीजा की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक फिक्स बैंक बैलेंस दिखाना था, जबकि उस समय वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। उन्होंने कहा:
‘जब कार्थी को अमेरिका जाना था तो हमें वीजा की कुछ जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक अकाउंट बैलेंस दिखाना था। उस समय हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। राधिका अक्का, जो उन सालों में मेरे पिता के साथ काम कर रही थीं। उन्होंने हमें वह पैसा दिया और कहा कि जब तक कार्थी का कॉलेज में एडमिशन नहीं हो जाता तब तक उस पैसे को हमारे बैंक में रखा जाए। इसी तरह हमारे पास उनके साथ कई यादें और भावनाएं जुड़ी हैं।’
सूर्या ने राधिका सरथकुमार की तारीफ की
सूर्या और राधिका ने ‘संधिप्पोमा’, ‘उयिरिले कलंथथु’ और ‘सिंघम 3’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं कार्थी ने उनके साथ ‘सगुनी’ में काम किया था। बता दें कि राधिका इस इवेंट में मौजूद नहीं थीं, लेकिन सूर्या ने कहा कि उनका परिवार उनके साथ अनगिनत यादें शेयर करता है और पर्सनल-प्रोफेशनल तरीके से उनका साथ देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। ये दोनों एक्टर डायरेक्टर वेंकी अटलूरी की आने वाली फिल्म में मां और बेटे के रोल में साथ नजर आएंगे। सूर्या ने कहा:
‘राधिका अक्का आज इस इवेंट में हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनके साथ हमारी बहुत सी यादें और अनुभव जुड़े हैं। असल में अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो उन्होंने मेरी कुछ फिल्मों में बिना किसी फीस के काम किया था। उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने किया जो बहुत अच्छी बात थी।’
विश्वनाथ एंड संस की धांसू कास्ट का खुलासा
सूर्या ‘विश्वनाथ एंड संस’ में संजय विश्वनाथ के रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में ममिता बैजू, राधिका, रवीना टंडन, नासिर, सुधा, रघु बाबू, सुनील रेड्डी, भवानी श्री, विवा हर्षा, काली वेंकट, जॉर्ज मरियन, हाइपर आधी, श्रीजा रवि, सर्वदमन बनर्जी, मैथ्यू वर्गीज, कल्याणी नटराजन, कराटे कार्तिक और मास्टर चार्विक भी हैं।
ये भी पढ़ें – 306 करोड़ कमाने वाली ‘करुप्पु’ का OTT पर होगा धमाका, सूर्या की ब्लॉकबस्टर में एक्शन-इमोशन का मिलेगा फुल डोज