‘सैराब’ के लीड हीरो को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। POCSO मामले में गिरफ्तारी के बाद रोहित चंदेल के शो छोड़ने के बाद से ही फैंस यह जानने के लिए उत्सुक थे कि लीड रोल कौन निभाएगा। अब इन खबरों के बीच मेकर्स ने लीड हीरो के नाम का खुलासा कर दिया है। ‘सैराब’ के सेट से कृष्णा कौल और मदिराक्षी मुंडले की साथ में पहली तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनसे साफ है कि कृष्णा ने रोहित चंदेल की जगह ले ली है। एक्टर ने शूटिंग शुरू कर दी है और अपने सोशल मीडिया पर सेट से एक तस्वीर भी शेयर की है।

‘सैराब’ में कृष्णा कौल की ग्रैंड एंट्री

दिलचस्प बात यह है कि कृष्णा कौल का नाम तब सामने आया, जब यह खबर गलत साबित हुई कि इस रोल के लिए आशय मिश्रा को फाइनल किया गया था। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि आशय अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं और कृष्णा कौल इसका हिस्सा होंगे। ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं और दर्शक कृष्णा और मदिराक्षी की नई जोड़ी को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं। कई लोगों ने इस बदलाव की सराहना की है और कहा है कि एक्टर इस किरदार के लिए बिल्कुल सही लग रहे हैं।

रोहित चंदेल पर लगा नाबालिक संग छेड़छाड़ का आरोप

रोहित चंदेल के ‘सैराब’ शो छोड़ने की खबर तब सामने आई, जब मुंबई पुलिस ने उन्हें 16 साल की एक लड़की की शिकायत पर गिरफ्तार किया। शिकायत करने वाली लड़की ने एक्टर पर पीछा करने, कई फोन नंबरों से बार-बार संपर्क करने और बाद में उसके घर के पास मौखिक और शारीरिक रूप से हमला करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण’ (POCSO) अधिनियम की धारा 12 और ‘भारतीय न्याय संहिता’ की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की।

न्यायिक हिरासत में रोहित चंदेल

इसके बाद रोहित चंदेल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और स्पेशल POCSO कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। फिलहाल, जांच जारी रहने तक वह न्यायिक हिरासत में हैं और इस दौरान वह किसी भी शो का हिस्सा नहीं बन सकते।

ये भी पढे़ं – रोहित चंदेल पर POCSO का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद एक्टर ने कबूल किया अपना गुनाह, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

एक्टर रोहित चंदेल पर लगा 16 साल की नाबालिक संग छेड़छाड़ का आरोप, POCSO के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार





Source link

Write A Comment