नई दिल्ली. गूगल ने अपना गूगल होम एंड्रॉयड ऐप (Google Home Android app) को अपडेट किया है. अब इस ऐप में एंड्रॉयड टीवी, गूगल टीवी, और अन्य डिवाइस जैसे कि Nvidia शिल्ड के लिए इन-बिल्ट रिमोट (built-in remote) मिलेगा. 9to5Google पर स्पॉट किया गया ये फीचर बेहद काम का है. अक्सर लोग अपने टीवी या अन्य डिवाइसेज़ का फिजिकल रिमोट कंट्रोल कहीं रखकर भूल जाते हैं या गुम हो जाता है. ऐप वाला रिमोट चलाने के लिए आपको ऐप के ‘गूगल होम’ पर जाकर ‘ओपन रिमोट’ (Open Remote) पर टैप करना होगा.
iOS यूजर्स के लिए होगा खास
गूगल होम रिमोट फीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड पर उपलब्ध है. जब ये सर्विस iOS यूजर्स के लिए लॉन्च होगी तो लोगों के लिए काफी यूजफुल साबित होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि एंड्रॉयड यूजर पहले ही एक ऐसी रिमोट फीचर गूगल टीवी (Google TV) के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आईओएस (iOS) यूजर्स के पास ऐसा कोई फीचर नहीं है.
ये भी पढ़ें – 15 दिन चलाएं स्मार्टफोन, पसंद न आए तो लौटाकर ऐसे पाएं अपना पूरा रिफंड
ये हैं फीचर्स
गूगल के इस ऐप बेस्ट रिमोट के नेविगेशन में D-पैड पर टैप करने के विकल्प की बजाय यूजर पूरे टचपैड पर स्वाइप कर सकते है. टचपैड के नीचे फिजिकल रिमोट के बैक, होम और गूगल असिस्टेंट शॉर्टकट के बटन भी दिए गए हैं. इसके अलावा, टीवी को ऑन और ऑफ करने के साथ-साथ वॉल्यूम को कम-ज्यादा करने के लिए भी बटन दिए गए हैं. लॉगिन करने के दौरान एक कीबो्ड अपने आप खुल जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Google, Google apps