Last Updated:
Delhi Chaat: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कस्टम गेट स्थित ‘देहली चाट’ अपनी खास आलू टिक्की के लिए लोगों की पहली पसंद बन गई है. ₹50 की यह स्पेशल टिक्की अपने अनोखे स्वाद के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रही है और तीन साल में दुकान ने जिलेभर में खास पहचान बना ली है.
रिपोर्टर- आशीष पांडेय शिवपुरी
Delhi Chaat: मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के कस्टम गेट स्थित ‘देहली चाट’ (Delhi Chaat) के नाम से संचालित यह दुकान इन दिनों फूड लवर्स और खास तौर पर शिवपुरी वासियों की पहली पसंद बनी हुई है. इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाली लाजवाब आलू टिक्की है, जिसे लोग बेहद चाव से खाते हैं. बताया जाता है कि आम आलू टिक्की की अपेक्षा इस टिक्की की कीमत थोड़ी अधिक जरूर है, लेकिन इसके एक टिक्की का स्वाद और आनंद इतना बेमिसाल है कि एक बार खाने पर ही व्यक्ति का पेट और मन दोनों तृप्त हो जाते हैं.
कस्टम गेट पर स्थित ‘देहली चाट’ पर पहुंचने वाले ग्राहकों की यहां हमेशा भारी भीड़ देखने को मिलती है. स्वाद के प्रति अपनी शुद्धता और विशिष्टता के कारण यह प्रतिष्ठान महज 3 साल के छोटे से अंतराल में ही पूरे शिवपुरी जिले भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. यहां की स्पेशल आलू टिक्की की कीमत ₹50 रखी गई है. आलू टिक्की के अलावा भी यहां पर साउथ इंडियन (डोसा, इडली) और अन्य फास्ट फूड के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं.
3 साल में बना स्वाद का नंबर वन ब्रांड
दुकान के संचालक प्रभु दयाल ने इस प्रतिष्ठान की शुरुआत लगभग 3 साल पहले की थी. बेहतरीन गुणवत्ता और शुद्ध मसालों के अनोखे तालमेल से आज यह दुकान स्वाद के मामले में शिवपुरी में नंबर वन पायदान पर पहुंच गई है.
लोकल 18 से विशेष बातचीत करते हुए संचालक प्रभु दयाल के भाई बिनेश वर्मा ने बताया कि उनके यहां सबसे ज्यादा मशहूर आलू टिक्की है. इसके साथ ही मेन्यू में शामिल अन्य सभी व्यंजनों को तैयार करने में बेस्ट क्वालिटी की सामग्रियों का ही उपयोग किया जाता है. उन्होंने बताया कि दुकान को खुले अभी केवल 3 साल हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में ही इसे शिवपुरी की जनता का भरपूर प्यार और दुलार मिला है. रोज शाम होते ही यहाँ चटकारे लेने वालों का तांता लग जाता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें