Last Updated:

Stale Roti Sweet Recipe: घर में बची हुई रोटियां पड़ी हैं तो उन्हें फेंकने की जगह इस आसान मिठाई में इस्तेमाल करें. उबलते दूध, गुड़ और रोटी के पाउडर से तैयार यह दानेदार स्वीट डिश स्वाद में इतनी बेहतरीन होती है कि बाजार की कई मिठाइयां भी इसके सामने फीकी लग सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दूध वाली मिठाई रेसिपी

Stale Roti Sweet Recipe: घर में अक्सर रात या दोपहर की कुछ रोटियां बच जाती हैं. कई बार लोग उन्हें अगले दिन खा लेते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में ये रोटियां बेकार समझकर फेंक दी जाती हैं, अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब अपनी इस आदत को बदलने का समय आ गया है. दरअसल, बची हुई रोटियां सिर्फ पेट भरने के काम ही नहीं आतीं, बल्कि इनसे ऐसी स्वादिष्ट मिठाई भी बनाई जा सकती है जिसे देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि यह बासी रोटी से तैयार हुई है. यूट्यूब चैनल की एक आसान और दिलचस्प रेसिपी इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रही है.

इस रेसिपी में उबलते दूध और रोटी के पाउडर की मदद से ऐसी दानेदार मिठाई तैयार होती है जो स्वाद में किसी हलवाई की दुकान पर मिलने वाली मिठाई से कम नहीं लगती. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता और घर में मौजूद सामान से ही यह शानदार डिश तैयार हो जाती है.

बची हुई रोटियों को दें नया स्वाद
रोटी भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है. कई बार जरूरत से ज्यादा रोटियां बन जाती हैं और बाद में उन्हें खाने का मन नहीं करता. ऐसे में यह रेसिपी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. रोटी का इस्तेमाल इस तरह किया जाता है कि उसका स्वाद और बनावट पूरी तरह बदल जाती है. तैयार मिठाई इतनी मुलायम और स्वादिष्ट बनती है कि बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इसे पसंद करते हैं.

दूध को गाढ़ा करना है सबसे पहला कदम
इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले मोटे तले वाली कड़ाही लें. इसमें करीब 2 कप दूध डालें और तेज आंच पर उबालना शुरू करें. दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे न लगे. जब दूध आधा रह जाए और उसमें हल्का मावा जैसा गाढ़ापन आ जाए, तब समझिए कि अगला स्टेप शुरू करने का समय आ गया है. गाढ़ा दूध मिठाई के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है और इसे एक रिच टेक्सचर देता है. यही वजह है कि इस स्टेप को जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए.

रोटियों को बनाएं कुरकुरा और तैयार करें पाउडर
जब दूध पक रहा हो, उसी दौरान 3 रोटियां लें. चाहें तो बासी रोटियां इस्तेमाल करें या ताजी रोटियां भी ले सकते हैं. तवे पर थोड़ा देसी घी लगाकर रोटियों को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें. इन्हें तब तक सेंकें जब तक वे पूरी तरह कुरकुरी न हो जाएं. रोटियां ठंडी होने के बाद छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और मिक्सर में दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पाउडर बहुत बारीक न हो. थोड़ा दरदरा पाउडर मिठाई को बेहतर टेक्सचर देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गुड़ और दूध का कमाल
जब दूध आधा रह जाए तो उसमें लगभग एक कप से थोड़ा कम गुड़ डालें. गुड़ घुलने के बाद दूध में एक अलग मिठास और खुशबू आ जाती है. कई बार गुड़ डालने पर दूध हल्का फट जाता है और यही इस मिठाई की सबसे खास बात है. अगर दूध न फटे तो कुछ बूंदें नींबू का रस डाल सकते हैं. इससे दूध में हल्का दानेदारपन आ जाएगा जो मिठाई को कलाकंद जैसा लुक और स्वाद देता है. बस ध्यान रखें कि नींबू ज्यादा न डालें, वरना स्वाद बिगड़ सकता है.

रोटी का पाउडर मिलाने का सही तरीका
अब गैस की आंच धीमी कर दें और तैयार किया हुआ रोटी का पाउडर धीरे-धीरे दूध में डालें. साथ ही लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें. रोटी का पाउडर दूध को तेजी से सोखता है और मिश्रण गाढ़ा होने लगता है. कुछ ही मिनटों में आपको महसूस होगा कि मिश्रण एकदम मिठाई जैसा रूप लेने लगा है.

इलायची और नारियल से बढ़ेगा स्वाद
जब रोटी और दूध अच्छी तरह मिल जाएं, तब इसमें आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और आधा कप नारियल का बुरादा डालें. ये दोनों चीजें मिठाई में बेहतरीन खुशबू और स्वाद जोड़ती हैं. अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक वह कड़ाही छोड़ने न लगे. यह संकेत है कि आपकी मिठाई लगभग तैयार हो चुकी है.

अपनी पसंद के अनुसार दें शेप
गैस बंद करें और मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लें. थोड़ा ठंडा होने पर इसे अपनी पसंद के अनुसार आकार दें. आप इससे पेड़े, लड्डू या बर्फी बना सकते हैं, अगर चाहें तो सीधे हलवे की तरह भी परोस सकते हैं. ऊपर से नारियल का बुरादा लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है. देखने में यह बिल्कुल बाजार की मिठाई जैसी लगती है और स्वाद भी उतना ही शानदार होता है.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment