नई दिल्‍ली. भारत में iPhone की कीमतों में 40% तक की भारी बढ़ोतरी होते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर “किडनी बेचने” वाले मीम्स की बाढ़ आ गई. त्योहारी सीजन से ठीक पहले कीमतों में हुए जोरदार इजाफे से कंपनी को बिक्री गिरने का डर है. इसी को देखते हुए अब Apple ने ग्राहकों को राहत देने के लिए ऑफर्स का बड़ा पिटारा खोल दिया है. कंपनी अब बंपर कैशबैक, पुराने फोन के बदले तगड़े एक्सचेंज बोनस और आसान किस्तों के जरिए ग्राहकों को लुभाएगी.

Apple द्वारा हाल ही में की गई कीमतों की बढ़ोतरी ने ग्राहकों को हिलाकर रख दिया है. iPhone 17 की शुरुआती कीमत 20.5% बढ़कर ₹99,900 पर पहुंच गई, जबकि iPhone 18 Pro और Pro Max की शुरुआती कीमतें 20 से 22 फीसदी के उछाल के साथ क्रमशः ₹1,64,900 और ₹1,79,900 तय की गईं. फोल्डेबल सेगमेंट में उतारे गए iPhone Duo की शुरुआती कीमत ही ₹2,99,900 रखी गई, जिसका 2TB मॉडल ₹4,49,900 तक जा पहुंचा. सबसे ज्यादा असर iPhone Air पर देखा गया, जिसके 1TB वेरिएंट की कीमत 40.6% बढ़कर ₹2,24,900 हो गई.

कैश बैक और बेनेफिट्स का दायरा बढ़ाया

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने बैंक कैशबैक और ट्रेड-इन बेनेफिट्स का दायरा काफी बढ़ा दिया है. नए ऑफर्स के तहत iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नए फोल्डेबल iPhone Duo पर अधिकतम ₹7,000 का सीधा बैंक कैशबैक दिया जाएगा. इन प्रीमियम मॉडल्स पर पुराने फोन को बदलने पर ₹10,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. तरह कुल मिलाकर ₹17,000 तक की सीधी बचत होगी.

आईफोन 17 पर भी मिलेगी छूट

iPhone 17 की खरीद पर ₹5,000 का कैशबैक और ₹8,000 तक का एक्सचेंज बेनेफिट दिया जाएगा. iPhone Air पर ₹4,000, iPhone 17e और iPhone 16 पर ₹3,000 तथा iPhone 15 पर ₹2,000 तक का कैशबैक मिलेगा.

0 रुपये डाउन पेमेंट और आसान नो-कॉस्ट किस्तें

महंगे फोन को आम खरीदार की पहुंच में बनाए रखने के लिए कंपनी ने ‘iPhone for Life’ प्लान को थोड़ा और फायदेमंद बनाया है. इस प्‍लान के तहत न लेते वक्त शून्य रुपये डाउन पेमेंट देनी होती है. इसमें फोन की कुल कीमत का 75 फीसदी हिस्सा 24 महीनों की ब्याज-मुक्त मासिक किस्तों (No-Cost EMI) में चुकाने की सुविधा मिलेगी. शेष 25 फीसदी रकम दो साल की अवधि पूरी होने के बाद देनी होती है. iPhone 17 जैसे नए मॉडल्स को 18 से 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है. वहीं सामान्य कार्ड EMI पर 6 महीने तक बिना ब्याज भुगतान का विकल्प दिया जाएगा.

MacBook, iPad और Apple Watch पर भी अच्‍छा-खास डिस्‍काउंट

ऐपल MacBook Pro की खरीद पर ₹15,000 का कैशबैक और ₹10,000 तक का एक्सचेंज लाभ देगा. जबकि M5 चिप वाले MacBook Air पर ₹10,000 और MacBook Neo पर ₹7,000 का कैशबैक मिलेगा. इसी तरह पूरी iPad रेंज पर ₹4,000 तक का डिस्‍काउंट मिलेगा. Apple Watch Ultra 4 और Series 12 पर ₹4,000 व Watch SE 3 पर ₹2,000 का कैशबैक दिया जा रहा है. AirPods Pro (3rd Gen) और HomePod पर ₹2,000 की छूट मिल रही है.



Source link

Write A Comment