Last Updated:
Malai Laddoo Recipe: छतरपुर जिले में मलाई लड्डू की सालभर डिमांड रहती है, जिसे शुद्ध दूध के मावा से बनाया जाता है. इसे घर पर आसानी से तैयार करने की विधि जानें, जिसमें बब्बी चौरसिया ने 20 सालों का अनुभव साझा किया है.
Malai Laddoo Recipe: छतरपुर जिले में आज भी एक ऐसा लड्डू खाया जाता है जिसकी सबसे ज्यादा डिमांड बनी रहती है. दरअसल, जिले में सालों से मलाई लड्डू बनता आ रहा है. इसे लड्डुओं में सबसे शुद्ध लड्डू माना जाता है क्योंकि इसे शुद्ध दूध के मावा से ही बनाया जाता है. इसलिए इसकी डिमांड भी हमेशा बनी रहती है. इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. कैसे होता है तैयार? आइए जानते हैं
पिछले 20 सालों से मलाई लड्डू बना रहे बब्बी चौरसिया बताते हैं कि मलाई लड्डू बनाना ज्यादा मुश्किल नही हैं. घर पर भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है. इसका स्वाद भी अन्य पारंपरिक मिठाइयों से अलग होता है. इसे एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है.
अगर आप अपने घर में मलाई लड्डू बनाना चाहते हैं तो इसके लिए पहले लोहे की कढ़ाई में दूध को उबालना होता है. तेज आंच में दूध को गर्म करते रहना है. गर्म करने के दौरान ध्यान देना है कि दूध जलने न पाए. दूध को गाढ़ा करने के लिए कुछ देर तक औंटते रहें. इसी दौरान कम मात्रा में शक्कर भी डाल देनी है. साथ ही इलायची को भी पीसकर डाल देना है. मलाई लड्डू बनाने के लिए यही बेसिक चीजें होती हैं. इसके अलावा आप ड्राई-फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. जब दूध रबड़ी जैसा गाढ़ा होने लगे तो कढ़ाई को उतार लेना है. इसके बाद इसे फेंटना होता है तभी लड्डू बंध पाएंगे.
ऐसे रखें अनुपात
बब्बी बताते हैं कि मलाई लड्डू बनाने के लिए ये भी बहुत जरूरी है कि आप सामग्री किस अनुपात में मिला रहे हैं. मलाई लड्डू बनाने के लिए शक्कर का विशेष ख्याल रखना होता है क्योंकि इस लड्डू में शक्कर ही सबसे कम होती है. 1 किलो दूध में 50 ग्राम शक्कर ही डालना है. अगर इस अनुपात से लड्डू तैयार करते हैं तो निश्चित ही मलाई लड्डू बेहद टेस्टी बनेंगे.
सबसे पुराना लड्डू मानते
बब्बी बताते हैं छतरपुर जिले में मलाई लड्डू मिठाई सबसे पुरानी मिठाई है. लोग पहले मलाई लड्डू ही खाते थे. इस मिठाई को सबसे शुद्ध लड्डू माना जाता है. मलाई का लड्डू हो या बर्फी दोनों ही सबसे शुद्ध माने जाते हैं. आज भी इस लड्डू को बड़े चाव से खाया जाता है. त्योहार के दौरान घर-घर ये लड्डू बनाया जाता है.
आप भी अगर मिठाई के तौर पर मलाई लड्डू खाना पसंद करते हैं तो हमारी बताई विधि से इस स्वीट डिश को बना सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने के लिए मावा बाजार से भी लाया जा सकता है. मलाई लड्डू बनाने के लिए पनीर भी डाल सकते हैं लेकिन पुरानी विधि वही है जो बताई है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…
और पढ़ें