Last Updated:

Kala Chana Soyabean Recipe: रोज-रोज दाल और हरी सब्जी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो काला चना और सोयाबीन की यह टेस्टी व प्रोटीन से भरपूर सब्जी जरूर ट्राई करें. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में न मसाला पीसने की जरूरत है, न भूनने की और न ही ज्यादा मेहनत करनी होगी. पहले से उबले काले चने और सोयाबीन की बड़ी को मसालों के साथ मिलाकर करीब 10 मिनट में स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जा सकती है. इसमें प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और पसंदीदा मसाले डालें. रोटी या चावल के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं.

रोज-रोज लौकी, तोरई और भिंडी खाकर अगर परिवार बोर हो गया है, तो काला चना और सोयाबीन की सब्जी जरूर ट्राई करें. प्रेशर कुकर में बनने वाली यह डिश प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर है. बड़ी इलायची, दालचीनी और तेजपत्ते के सोंधे तड़के के साथ काले चने और सोया बड़ी को मसालों में पकाने से इसकी गाढ़ी ग्रेवी बेहद स्वादिष्ट बनती है. रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ यह सब्जी परोसी जा सकती है. ( प्रतीकात्मक फोटो )

इस स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर सब्जी को बनाने के लिए आपको 1 कप रातभर भीगा हुआ काला चना और 1 कप गरम पानी में 10 मिनट भीगी सोयाबीन चाहिए. इसके अलावा 2 बारीक कटे प्याज, 2 टमाटर, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट और 2 हरी मिर्च लें. खड़े मसालों में तेजपत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग और जीरा रखें. मसालों में धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर पाउडर शामिल करें. स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच कसूरी मेथी, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल या देसी घी और गार्निशिंग के लिए हरा धनिया लें. ( प्रतीकात्मक फोटो )

सबसे पहले सोयाबीन की बड़ी को पानी में उबालकर नरम कर लें और काले चने को भी अच्छी तरह पकाकर सॉफ्ट कर लें. अब एक बड़े कटोरे में दोनों को डालें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और लहसुन मिलाएं. इसके बाद जीरा पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें. ऊपर से तेजपत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च और लौंग डालें। स्वादानुसार नमक और सरसों का तेल मिलाएं. अब सभी सामग्री को हाथों या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि मसाले चने और सोयाबीन पर अच्छी तरह लिपट जाएं. ( प्रतीकात्मक फोटो )

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब प्रेशर कुकर में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. तेल गर्म होने पर तैयार की हुई काला चना-सोयाबीन की पूरी सामग्री कुकर में डाल दें. इसके साथ एक साबुत लहसुन की गांठ भी डालें. अब इसमें थोड़ा-सा बचा हुआ पानी मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह चलाएं. कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 1-2 सीटी आने तक पकाएं. प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें और सब्जी को अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें. ( प्रतीकात्मक फोटो )

जहां कुकर का प्रेशर अपने आप पूरी तरह खत्म होने के बाद ही ढक्कन खोलें.अब सब्जी को अच्छी तरह चलाकर देखें. अगर ग्रेवी थोड़ी पतली लगे, तो कछुल की मदद से कुछ चनों को हल्का मैश कर दें. इससे ग्रेवी अपने आप गाढ़ी और स्वादिष्ट हो जाएगी. जरूरत के अनुसार नमक और मसाले भी चेक कर लें. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालें. तैयार है आपकी स्वादिष्ट और हाई-प्रोटीन काला चना-सोयाबीन की इंस्टैंट सब्जी. इसे गरमा-गरम पराठे, पूरी, रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें. ( प्रतीकात्मक फोटो )

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment