10 साल बाद ‘बिग बॉस बांग्ला’ टीवी पर वापस आ गया है। मशहूर रियलिटी शो का बंगाली वर्जन रविवार को अपने तीसरे सीजन के साथ लौटा है और इसे स्टार जलशा पर देख सकते हैं। वहीं, ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने होस्ट की भूमिका संभाली है। नए सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से 15 कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं, जिनमें एक्टर, सिंगर, एक पूर्व फुटबॉलर, एंटरप्रेन्योर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी शामिल हैं। प्रीमियर एपिसोड में सभी 15 कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस किया गया, जब वे एक-एक करके बिग बॉस के घर में एंट्री कर रहे थे।

बिग बॉस बांग्ला 3 के 15 कंटेस्टेंट

एक्टर मोनामी घोष शो में एंट्री करने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। दुर्गा पूजा से पहले वह स्टेज पर पारंपरिक सफेद और लाल साड़ी में ‘उमा’ के रूप में नजर आईं और अपने ही गाने पर डांस भी किया।

दूसरे कंटेस्टेंट एक्टर भरत कौल थे, जो फिल्मों और टेलीविजन में नेगेटिव रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनके बाद सिंगर दुर्निबार साहा आए, जिन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो जीते हैं और बाद में प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

चौथे कंटेस्टेंट के तौर पर दिवंगत बंगाली एक्टर तापस पाल की बेटी सोहिनी पाल ने घर में एंट्री की। उनके बाद यूट्यूबर निरंजन मंडल आए, जिन्हें ‘लाफ्टरसेन’ के नाम से जाना जाता है। धोती-पंजाबी पहने हुए, उन्होंने खुद को बच्चों जैसा बताया और कहा कि वह घर के काम-काज नहीं करते।

एक्टर नंदिनी रॉय छठी कंटेस्टेंट थीं। उन्होंने हाल ही में टेलीविजन सीरियल ‘कोने देखा आलो’ छोड़ा है। अपने इंट्रोडक्शन के दौरान, नंदिनी ने साफ किया कि वह शो जीतने के मकसद से आई हैं।

पूर्व फुटबॉलर दिपेंदु बिस्वास सातवें कंटेस्टेंट बने। वह ईस्ट बंगाल, मोहन बागान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग और भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं। अपने इंट्रोडक्शन के दौरान, उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ‘बिग बॉस’ बांग्ला में उनके हिस्सा लेने को लेकर बहुत उत्साहित थी।

आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर एंटरप्रेन्योर तनुश्री रॉय दास ने एंट्री की, जो ऑनलाइन अपने साड़ी के बिजनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्टर अनिंद्य सेनगुप्ता नौवें कंटेस्टेंट थे। उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया है और गांगुली से कहा कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा नहीं है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सायक 10वें कंटेस्टेंट के तौर पर घर में आए। उन्होंने बताया कि वे अक्सर मुश्किलों और विवादों में घिरे रहते हैं। गांगुली ने उनके पहले बीफ खाने से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया और मजाक में कहा कि सोशल मीडिया पर विवादों से बचने के लिए उन्हें अपना कमेंट सेक्शन बंद करना होगा।

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जयिता 11वीं कंटेस्टेंट बनीं। बंगाली परिवार में जन्मीं जयिता अभी मुंबई में रहती हैं।

बंगाली फिल्मों में काम कर चुकीं ब्रिटिश एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा टेलर 12वीं कंटेस्टेंट के तौर पर घर में आईं। बंगाली में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी बंगाली बहुत खराब है। मुझे नहीं पता कि बिग बॉस के घर में जाने के बाद मैं क्या करूगी।’ उन्होंने यह भी बताया कि कोलकाता में उनका घर है और वे अपनी मां के साथ वहां रहना चाहती हैं।

एक्ट्रेस सृजला गुहा 13वीं कंटेस्टेंट थीं। वे ‘मोन फागुन’ से मशहूर हुईं और हाल ही में जीत की फिल्म ‘केउ बोले बिप्लबी केउ बोले डकैत’ में नजर आईं, जो बड़े पर्दे पर उनकी पहली बड़ी भूमिका थी।

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी झिलम गुप्ता 14वीं कंटेस्टेंट के तौर पर घर में आईं।

टेलीविजन एक्ट्रेस सोनमोनी साहा घर में आने वाली आखिरी कंटेस्टेंट थीं। उन्होंने कहा कि वे शो के आखिर तक बने रहना चाहती हैं और ट्रॉफी जीतना चाहती हैं।

बिग बॉस बांग्ला 1 और 2 की विजेता कौन थे?

बिग बॉस बांग्ला पहली बार 2013 में ETV बांग्ला पर प्रसारित हुआ था, जिसके होस्ट एक्टर मिथुन चक्रवर्ती थे। पहला सीजन अनिक धर ने जीता था। दूसरा सीजन 2016 में कलर्स बांग्ला पर प्रसारित हुआ, जिसके होस्ट एक्टर जीत थे और जॉयजीत बनर्जी विजेता बने।

(ANI)

ये भी पढ़ें – ‘दादा’ का फर्स्ट लुक आउट, राजकुमार राव ने सौरव गांगुली का 2002 आइकॉनिक सीन किया रीक्रिएट, 2027 में रिलीज होगी फिल्म





Source link

Write A Comment