DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
13 साल से कम उम्र वाले बच्‍चों का भी खोल सकेंगे वॉट्सऐप खाता, कौन करेगा कंट्रोल
टेक

13 साल से कम उम्र वाले बच्‍चों का भी खोल सकेंगे वॉट्सऐप खाता, कौन करेगा कंट्रोल

By digi_hin March 12, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Last Updated:March 12, 2026, 15:51 IST

WhatsApp Account for Minor : मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने 13 साल से कम उम्र वाले बच्‍चों के लिए भी खाता खोलने की अनुमति दे दी है. हालांकि, इस अकाउंट का कंट्रोल पूरी तरह पैरेंट के हाथ में होगा. मेटा ने कहा है कि अभी तक यह सुविधा नहीं थी, लेकिन अब पैरेंट अपनी देखरेख में 13 साल से कम उम्र वाले बच्‍चों का भी खाता खोल सकेंगे.

Zoom

वॉट्सऐप ने 13 साल से कम उम्र वालों के लिए भी अकाउंट पेश किया है.

नई दिल्‍ली. मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की है. इसके तहत अभिभावकों की कड़ी निगरानी में छोटे बच्चों को इस मंच का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी. यह कदम वॉट्सऐप की नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मंच के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष (कुछ क्षेत्रों में इससे अधिक) रखी गई थी.

व्हाट्सएप ने अपने ‘ब्लॉग’ में कहा कि परिवारों और विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर अभिभावक-नियंत्रित खातों की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है. इसके तहत माता-पिता या अभिभावक छोटे बच्चों के लिए वॉट्सऐप खाता बना सकेंगे और उनके उपयोग को केवल संदेश भेजने अथवा कॉल करने तक सीमित कर सकेंगे. कंपनी के अनुसार, अभिभावक बच्चों की संपर्क सूची नियंत्रित कर सकेंगे, हालांकि संदेशों की सामग्री ‘एंड टू एंड एन्क्रिप्शन’ से सुरक्षित रहेगी.

पैरेंट के हाथ में होगा कंट्रोल
नई नियंत्रण व्यवस्था और अन्य ‘सेटिंग’ को अभिभावक ‘पिन’ के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा और केवल माता-पिता ही गोपनीयता संबंधी ‘सेटिंग’ को देख या बदल सकेंगे. इसका मतलब है कि वॉट्सऐप खाता भले ही बच्‍चों के नाम पर खोला जा रहा है, लेकिन इसका पूरा कंट्रोल पैरेंट के हाथ में होगा. अकाउंट में कोई भी सेटिंग पैरेंट ही कर सकेंगे, जबकि बच्‍चों को सिर्फ इसके इस्‍तेमाल की छूट दी जाएगी. कंपनी ने बताया कि यह सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है.

इस अकाउंट में नहीं होंगे कई फीचर
मेटा ने बताया है कि पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स में कई खास फीचर्स नहीं दिए गए हैं. इन अकाउंट्स में स्टेटस अपडेट्स, चैनल्स या मेटा एआई फीचर्स का सपोर्ट नहीं है. इसके अलावा वन-टू-वन चैट्स में गायब होने वाले मैसेज भी डिसेबल कर दिए गए हैं. अनजान कॉन्टैक्ट्स के मैसेज एक अलग मैसेज रिक्वेस्ट फोल्डर में चले जाते हैं, जिसे सिर्फ पैरेंट पिन से ही एक्सेस किया जा सकता है. जब भी बच्चा किसी कॉन्टैक्ट को ऐड, ब्लॉक या रिपोर्ट करता है, तो पैरेंट्स को इसकी जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने बच्चे की एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं.

कैसे बनाएं पैरेंट बच्‍चों का अकाउंट
इन पाबंदियों के बावजूद मेटा का कहना है कि इन अकाउंट्स में भी वही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रोटेक्शन मिलेगा, जो प्लेटफॉर्म पर बाकी जगह मिलता है, ताकि बातचीत पूरी तरह प्राइवेट रहे. WhatsApp का कहना है कि जो माता-पिता अपने बच्चे को मैसेजिंग ऐप से परिचित कराना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट बना सकते हैं. साइन-अप के समय उन्हें प्री-टीन की जन्मतिथि दर्ज करके पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट सेटअप करने का विकल्प मिलेगा. सेटअप प्रक्रिया में माता-पिता और बच्चे दोनों के फोन की जरूरत होगी, ताकि दोनों अकाउंट आपस में लिंक किए जा सकें.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 12, 2026, 15:39 IST



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

Redmi Note 17 में मिलेगा 7-इंच OLED डिस्प्ले, कंपनी ने किए बड़े फीचर्स कंफर्म

Redmi Note 17 में मिलेगा 7-इंच OLED डिस्प्ले, कंपनी ने किए बड़े फीचर्स कंफर्म

July 12, 2026
₹24,000 तक सस्ते में मिल जाएगा पॉपुलर Apple iPhone Air, होगी बड़ी बचत, बैंक ऑफर भी

₹24,000 तक सस्ते में मिल जाएगा पॉपुलर Apple iPhone Air, होगी बड़ी बचत, बैंक ऑफर भी

July 12, 2026
iPhone 18 Pro Max की कीमत में हो सकता है बड़ा उछाल, लीक रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह

iPhone 18 Pro Max की कीमत में हो सकता है बड़ा उछाल, लीक रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह

July 11, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • India News in Hindi (हिंदी न्यूज़) and Breaking News in Hindi (ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी), Live TV and Live Updates in Hindi – India TV Hindi
      India News in Hindi (हिंदी न्यूज़) and Breaking News in Hindi (ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी), Live TV and Live Updates in Hindi – India TV Hindi
      July 12, 2026
    • India News in Hindi (हिंदी न्यूज़) and Breaking News in Hindi (ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी), Live TV and Live Updates in Hindi – India TV Hindi
      India News in Hindi (हिंदी न्यूज़) and Breaking News in Hindi (ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी), Live TV and Live Updates in Hindi – India TV Hindi
      July 12, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates