Last Updated:
आगरा: आगरा में इन दिनों युवाओं के बीच वेज बिरयानी का क्रेज बढ़ता जा रहा है. शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में दम पर तैयार की जाने वाली वेज बिरयानी में करीब 12 तरह के खड़े मसालों और अलग-अलग सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी फुल प्लेट 180 रुपये में मिलती है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में इन दिनों युवाओं के बीच वेज बिरयानी का क्रेज बढ़ रहा है. शहर में स्ट्रीट फूड का चलन तेजी से बढ़ रहा है और प्रमुख चौराहों व बाजारों में अलग-अलग तरह के व्यंजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. इसी बीच आगरा की वेज बिरयानी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. खास बात यह है कि इसे सिर्फ दोपहर या रात में ही नहीं, बल्कि सुबह से भी लोग बड़े चाव से खा रहे हैं.
आगरा में तैयार होने वाली वेज बिरयानी में खड़े मसालों के साथ घर में तैयार किए गए मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है. सब्जियों और चावल का मिश्रण इसके स्वाद को खास बनाता है. इसकी खुशबू और मसालेदार स्वाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. वहीं, जिम जाने वाले युवा भी सुबह और शाम के समय वेज बिरयानी खाते नजर आ रहे हैं. दुकानदारों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में इसकी मांग लगातार बढ़ी है.
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि उनके यहां खास स्वाद वाली दम वेज बिरयानी तैयार की जाती है. उन्होंने बताया कि बिरयानी को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाने के लिए करीब 12 तरह के विशेष खड़े मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा घर में कुटे हुए मसाले भी इसमें मिलाए जाते हैं. इससे बिरयानी का स्वाद और खुशबू अलग हो जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
संतोष कुमार ने बताया कि बिरयानी को दम पर तैयार किया जाता है. इससे चावल और सब्जियों में मसालों का स्वाद अच्छी तरह से घुल जाता है. उनके रेस्टोरेंट में आने वाले युवाओं को यह डिश खास तौर पर पसंद आ रही है. जिम जाने वाले युवा भी सुबह और शाम इसे खाने के लिए पहुंच रहे हैं. लोगों के बीच इसका स्वाद लगातार लोकप्रिय हो रहा है.
संतोष कुमार बघेल के मुताबिक, शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में फुल प्लेट दम वेज बिरयानी 180 रुपये में परोसी जाती है. इसमें ताजी और भरपूर मात्रा में अलग-अलग सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. उनका कहना है कि बिरयानी को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ पौष्टिक रखने का भी ध्यान रखा जाता है.
संतोष कुमार ने बताया कि चावल, सब्जियों और मसालों का संतुलित मिश्रण बिरयानी को खास बनाता है. यही वजह है कि युवाओं के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. रेस्टोरेंट पर आने वाले ग्राहक इसे पेट भरने वाले स्वादिष्ट भोजन के तौर पर पसंद कर रहे हैं.