होमफोटोलाइफ़फूड

20 मिनट में तैयार होता है ये खास मटन, मसालों का स्वाद बना रहा दीवाना, जानिए

Last Updated:

अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं और कुछ अलग, चटपटा व स्पाइसी स्वाद तलाश रहे हैं, तो मऊ के गालिबपुर स्थित अलबैक रेस्टोरेंट का मटन बोटी मसाला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. खास मसालों, क्रीमी ग्रेवी और दमदार फ्लेवर से तैयार यह डिश तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही है. एक बार खाने वाले लोग इसके स्वाद के दीवाने हो रहे हैं.

मऊ. यदि आप मटन खाने के शौकीन है और कुछ स्पाइसी मटन खाना चाहते हैं जो आपको स्पाइसी मटन का स्वाद बेहतर स्वाद मिले तो गालिबपुर स्थित अलबैक का मटन बोटी मसाला इस समय लोगों का पहली पसंद बनता जा रहा है, क्योंकि मटन खाने वाले लोग इस मटन बोटी मसाला को काफी पसंद कर रहे हैं.

लोकल 18 से बात करते हुए अलबैक रेस्टोरेंट के ऑनर इकबाल अहमद बताते हैं कि उनके यहां मटन बोटी मसाला अलग ही तरीके से बनाया जाता है जो लोगों की मटन में पहली पसंद बनती जा रही है क्योंकि इसका स्वाद लोगों को काफी स्पाइसी स्वाद देता है जो एक बार खा लेता है वह बार-बार खाने पर मजबूत हो जाता है.

खास तौर से इस मटन रोटी मसाला को महिलाएं काफी पसंद कर रही है, क्योंकि यह काफी चटपटा है और तेज मसाला होने की वजह से महिलाएं इसे काफी पसंद कर रही है. महिलाओं को अक्सर चटपटा और तेज मसाला खाने की आदत होती है, इस वजह से महिलाओं की यह पहली पसंद बनी हुई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह मटन बोटी मसाला गरम मसाले पर उतर जाता है जिससे यह काफी चटपटा होता है. यही वजह है कि महिलाएं की पहली पसंद बना रखी है. महिलाओं के साथ-साथ हर कोई इसे पसंद कर रहा है. हालांकि, इस मटन को बनाने के लिए 15 से 20 मिनट आसानी से लग जाता है. 15 से 20 मिनट में यह मटन बोटी मसाला तैयार हो जाता है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

इस मटन बोटी मसाला को बनाने के लिए सबसे पहले मटन को गर्म पानी में 40 % बॉयल किया जाता है. फिर 60% कढ़ाई में तैयार की जाती है उसके बाद यह 100 प्रतिशत बनकर मटन बोटी मसाला तैयार हो जाता है.

पहले मटन को 40% कम पानी में बॉयल किया जाता है. उसके बाद कढ़ाई गर्म करके उसमें हल्का तेल डालकर पहले जीरा और तेज पत्ता का तड़का दिया जाता है, उसके बाद उसमें प्याज लहसुन और अदरक को डालकर भुना जाता है.

फिर उसमें हल्का बटर और अमूल की क्रीम डालकर अच्छे से उसे पकाया जाता है. जब यह थोड़ा पक जाता है तो फिर उसमें गरम मसाला तरह-तरह का डालकर नमक और हल्दी को अच्छे से पकाया जाता है. जब यह अच्छे से पक कर मसाला ग्रेवी तैयार हो जाता है, फिर उसमें मटन को डालकर लगभग 5 से 10 मिनट तक पकाया जाता है. फिर यह पूरी तरह से मटन बोटी मसाला बनकर तैयार हो जाता है.

अगर बात करें प्राइस की तो 900 रुपए फुल प्लेट और 450 रुपए का हाल्फ प्लेट मिलता है. अगर आप चाहते हैं कि इस मटन बोटी मसाला को घर पर बनाकर खाएं तो इकबाल अहमद की ओर से बताई गई विधि से अपने घर ही इसे आसानी से बना सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment