Last Updated:

Chhena Gaja Recipe: मैदे का गाजा तो आपने बहुत खाया होगा पर एक बार छेने का गाजा ट्राई करें, इसका स्वाद बहुत ही अलग और कमाल होता है. इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसकी प्रिपरेशन दूसरी छेना मिठाइयों जैसी ही है. जानते हैं स्टेप बाय स्टेप डिटेल रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

पूर्वी चंपारण/आदित्य गौरव: चम्पारण जिला वैसे तो अपने नॉनवेज फूड आइटम्स के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां की मिठाइयां भी कुछ कम खास नहीं हैं. बता दें कि चम्पारण जिले में आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन और स्वादिष्ट मिठाइयां देखने को मिलेंगी. इन्हीं में से एक है छेना का गाजा. छेना का गाजा पूर्वी चंपारण जिले की एक प्रसिद्ध मिठाई है. यह मुख्य रूप से हरसिद्धि प्रखंड के गोविंदपुर चौक की कुछ दुकानों पर मिलता है. खास बात यह है कि इसे आसानी से घर पर भी तैयार किया जा सकता है.

घर पर भी आसानी से करें तैयार
सबसे पहले छेना बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है. इसके लिए दूध को अच्छे से फाड़कर छेना बना लें. फिर प्राप्त छेना को हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक मिलाएं. अच्छे से मिलाने के बाद इसमें सूजी मिलाएं. ध्यान रहे, 2 किलो छेना में 300 ग्राम सूजी ही मिलानी होती है. फिर इसमें थोड़ा सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद छेने की किसी साफ-सुथरी सतह पर चतुर्भुज यानी चौकोर हल्की मोटी शीट तैयार कर लें, ताकि गाजा को आकार देने में आसानी हो सके.

इसके बाद सीधे चाशनी में पकाना है
फिर गाजा तैयार करने के लिए छेना की इस शीट में से छोटे-छोटे आयताकार टुकड़े काट लें. आप चाहें तो इसे वर्ग के आकार में भी काट सकते हैं. इसके बाद अगली प्रक्रिया चीनी की चाशनी तैयार करने की है. इसके लिए तेज आंच पर पानी और चीनी को खूब खौलाएं. फिर छेना के इन टुकड़ों को चाशनी में डाल दें. इन टुकड़ों को तब तक चाशनी में पकाएं, जब तक ये लाल न हो जाएं. लाल हो जाने पर इन्हें बाहर निकाल दें. इस प्रकार स्वादिष्ट चम्पारण का मशहूर छेना का गाजा तैयार हो जाता है.

1980 के आसपास बना था पहली बार
छेना का गाजा लंबे समय से अपनी दुकान में तैयार करने वाले हलवाई सोनू कुमार बताते हैं कि छेना का गाजा उनके दादा नथुनी शाह द्वारा 1980 में पहली बार तैयार किया गया था. इसके बाद यह गाजा अपने अनोखे स्वाद के कारण प्रसिद्ध होने लगा और आज इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है. वे बताते हैं कि पूर्वी चंपारण जिले के प्रसिद्ध सोमेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आने वाले लोग यहां का छेना का गाजा जरूर खाते हैं और घर के लिए भी लेकर जाते हैं. मौजूदा समय में छेना का गाजा 300 रुपये किलो बिकता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment