अगर आप चिकन राइस खाने के शौकीन हैं और घर पर ही चिकन राइस बनाकर फाइव स्टार रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लेना चाहते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि किस विधि से आप इसे आसानी से बना सकते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए रिया फास्ट फूड सेंटर के अर्जुन गोंड बताते हैं कि उनके यहां स्पेशल चिकन राइस बनाया जाता है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. उनके चिकन राइस में सिर्फ चिकन और राइस ही नहीं, बल्कि अंडा भी मिक्स किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
यही वजह है कि यहां सुबह से शाम तक चिकन राइस की अच्छी मांग रहती है. इसे हमेशा ताजा बनाकर परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
चिकन राइस बनाने का आसान तरीका
अर्जुन बताते हैं कि अगर आप घर पर चिकन राइस बनाना चाहते हैं, तो यह बिल्कुल आसान है. इस तरीके को अपनाकर आप घर पर ही स्वादिष्ट चिकन राइस बना सकते हैं.
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह उबालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद चावल को कुछ देर के लिए भिगो दें. फिर चावल को गर्म पानी में उबालकर छान लें और अलग रख दें.
अब एक कड़ाही को गैस पर गर्म करें और उसमें थोड़ा रिफाइंड या सरसों का तेल डालें. तेल गर्म होने पर उसमें लहसुन, मिर्च और जीरा डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद उसमें चिकन डालकर अच्छे से पकाएं.
4 से 5 मिनट में तैयार हो जाएगा चिकन राइस
जब चिकन अच्छी तरह पक जाए, तो उसमें नमक, चाट मसाला और अन्य हल्के मसाले डालें. फिर उसमें उबले हुए चावल डालकर 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह फ्राई करें.
कुछ ही मिनटों में आपका स्वादिष्ट चिकन राइस तैयार हो जाएगा. इसे प्लेट में निकालकर ऊपर से प्याज और थोड़ा चाट मसाला डालें, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा.
क्या होती है कीमत
अर्जुन का कहना है कि एक बार अगर आप रिया फास्ट फूड सेंटर का चिकन राइस खा लेंगे, तो अन्य जगह का चिकन राइस भूल जाएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग इसे बार-बार खाने आते हैं. अगर इसकी कीमत की बात करें, तो यह ₹60 में हाफ प्लेट के रूप में उपलब्ध है.