X

50 साल पुराना कल्लू होटल आज भी खिला रहा ₹30 में पेटभर खाना, आओ स्टेशन के बाहर

 

arw img

जमशेदपुर में टाटा नगर रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर रास्ता पार करते ही एक खाने का ठेला लगता है. सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक यहां केवल 30 रुपये में भरपेट भोजन किया जा सकता है. यहां वेज थाली में आलू की सब्जी, चना मसाला, जैसे आइटम हैं तो नॉनवेज में मछली, चिकन, अंडा मिल जाएगा. 30 रुपये में 3 लच्छा पराठा, एक सब्जी, चटनी खाकर ही पेट भर जाता है. चिकन के एक पीस के लिए 30 रुपये, मछली के लिए 25 रुपये और अंडे के लिए 20 रुपये देने होंगे. मोटी तौर पर कहें तो 50-60 रुपये में भरपूर पेट भरेगा और खाने का स्वाद बिलकुल घर जैसा होगा. यहां भात, पापड़, अचार भी मिलता है. लोग इसे प्यार से कल्लू होटल कहते हैं और संचालक चंदन परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो इस काम को संभाल रहे हैं. 



Source link

Write A Comment