X

6 महीने तक नहीं होता खराब राजस्थान का देसी लसोड़े का अचार, थाली की पहली पसंद

 

arw img

Rajasthan ka Famous Achaar : राजस्थान की पारंपरिक रसोई में लसोड़े का अचार आज भी स्वाद और परंपरा की खास पहचान बना हुआ है. गर्मियों में तैयार किया जाने वाला यह देसी अचार अपने खट्टे-तीखे स्वाद के लिए बेहद पसंद किया जाता है. ग्रामीण इलाकों में महिलाएं पीढ़ियों से चली आ रही विधि से इसे बनाती हैं, वहीं अब शहरों में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. सरसों के तेल और देसी मसालों से तैयार होने वाला यह अचार न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है. दाल-रोटी, बाजरे की रोटी या साधारण भोजन के साथ इसका स्वाद लोगों को खूब भाता है. इस वीडियो में जानिए लसोड़े का अचार बनाने की आसान पारंपरिक विधि, इसे 6 महीने तक सुरक्षित रखने का तरीका और आखिर क्यों यह अचार आज भी हर राजस्थानी रसोई की शान माना जाता है. साथ ही जानेंगे इसके स्वास्थ्य लाभ और उन खास मसालों के बारे में, जो इस देसी अचार को स्वाद और खुशबू से भर देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment