फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज़ (Flipkart Big Saving Days) आज (16 जनवरी 2022) से फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है. सेल में इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, मोबाइल, फैशन जैसी कैटेगरी पर बड़ी छूट दी जा रही है. बात करें स्मार्टफोन डील की तो ग्राहक यहां से बैंक ऑफर और डिस्काउंट के तहत अच्छी बचत पर खरीदारी कर सकते हैं. सेल में मोटोरोला के Moto E7 Power को सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन को 9,999 रुपये के बजाए सिर्फ 6,999 रुपये में पेश किया जाएगा.
इतना ही नहीं बैंक प्राइज़ के तहत इसे और भी सस्ते 6,299 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये फोन कोरल रेड और ताहिती ब्लू कलर ऑप्शन में आता है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 5000mAh बैटरी, 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले है, आइए जानते हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस.
(ये भी पढ़ें- सस्ता मिल रहा है 6000mAh बैटरी वाला Samsung का शानदार बजट स्मार्टफोन, मिलेगी 6GB RAM)
इसमें 6.5 इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में 4GB LPDDR4X रैम के साथ ऑक्टा कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर मौजूद है. डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है.
इसमें रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है.
(ये भी पढ़ें- WhatsApp पर हर मैसेज के लिए कर सकेंगे Love, Like ईमोजी रिएक्ट, आ रहा है जबरदस्त फीचर)
मिलेगी 5000mAh बैटरी
पावर के लिए Moto E7 Power में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है. बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि ये सिंगल चार्ज पर 76 घंटे तक का म्यूज़िक स्ट्रीमिंग, 14 घंटे तक का वीडियो स्ट्रीमिंग और 12 घंटे तक की वेब ब्राउज़िंग देता है.
कनेक्टिविटी विकल्प के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |