Last Updated:
Aloo baingan recipe: आलू और बैंगन की सब्जी तो आप ग्रेवी वाली या फिर ड्राई बनाकर अक्सर खाते होंगे, लेकिन क्या कभी आलू और बैंगन में मसाला भरकर ड्राई आलू-बैंगन की सब्जी खाई है? अगर नहीं खाए हैं तो यहां बताए गई रेसिपी को एक बार बनाएं. हर कोई इसका स्वाद चखते ही बार-बार कहेगा बनाने. जानिए, आलू बैंगन स्टफ्ड मसाला बनाने की विधि…
आलू बैंगन की सिंपल सब्जी रेसिपी.
आलू बैंगन की ग्रेवी वाली सब्जी, ड्राई भुजिया, बैंगन का भरता, आलू की सब्जी, आलू का भरता तो आप खूब खाते होंगे, लेकिन आज जो आपको आलू बैंगन की स्टफिंग वाली ड्राई सब्जी बनाना हम बता रहे हैं, उसे खाकर आप भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आलू बैंगन की ये भरावन वाली सब्जी शायद ही आपने कभी कहीं खाई होगी. ये सब्जी जब बनकर तैयार होगी तो न सिर्फ देखने में जबरदस्त लगती है, बल्कि टेस्टी भी उतनी ही लगेगी. सिंपल आलू बैंगन की इस ड्राई सब्जी को बनाने की रेसिपी बता रहे हैं शेफ कुणाल कपूर. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेफ ने इसकी वीडियो शेयर की ही. आप इस वीडियो को देखकर इसे झटपट बना सकते हैं. जानिए, आलू बैंगन की मसाला भरी हुई सूखी सब्जी बनाने की विधि.
स्टफिंग मसाला के लिए
हल्दी – 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ¾ बड़ा चम्मच
धनिया पाउडर – 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
जीरा पाउडर – 2 छोटी चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच
नमक – 2 छोटी चम्मच
काला नमक – 1 छोटी चम्मच
हींग – ½ छोटी चम्मच
कसूरी मेथी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
अमचूर – 2 बड़े चम्मच
सरसों का तेल – 5–6 बड़े चम्मच
पकाने के लिए
आलू (मीडियम)- 4
छोटे बैंगन- 14
प्याज (मीडियम)– 3
सरसों का तेल- ⅓ कप
ताज़ा हरा धनिया- एक मुट्ठी
View this post on Instagram