Last Updated:
Restaurant Style Dal Recipe: सिंपल दाल को टेस्टी बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं, बस सही ट्रिक्स की जरूरत है. लहसुन का तड़का, देसी घी, सही मसाले और फ्रेश हरा धनिया-नींबू जैसे छोटे बदलाव आपकी दाल का स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं और उसे ढाबा स्टाइल बना देते हैं.
ढाबा स्टाइल दाल रेसिपी
Restaurant Style Dal Recipe: भारतीय किचन में दाल का अपना अलग ही महत्व है. चाहे दिन की साधारण थाली हो या वीकेंड का खास खाना, दाल के बिना प्लेट अधूरी सी लगती है. हर घर में रोज दाल बनती है, लेकिन अक्सर एक ही शिकायत सुनने को मिलती है-घर की दाल में वो मजा नहीं आता जो ढाबे या रेस्टोरेंट में मिलता है. कई लोग सोचते हैं कि शायद इसके लिए कोई खास मसाले या मुश्किल रेसिपी चाहिए होगी, लेकिन सच इससे बिल्कुल उल्टा है. असली फर्क छोटे-छोटे ट्रिक्स से आता है, जो दाल के स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं. अच्छी बात ये है कि आपको इसके लिए ना तो ज्यादा खर्च करना पड़ेगा और ना ही कुकिंग में एक्सपर्ट होना जरूरी है. बस सही समय पर सही चीज डालने की समझ होनी चाहिए.
अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी दाल खाते ही लोग उंगलियां चाटते रह जाएं, तो आपको कुछ आसान टिप्स अपनाने होंगे. इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डालते ही आपकी सिंपल दाल भी लाजवाब बन जाएगी और हर कोई पूछेगा-“आज दाल इतनी टेस्टी कैसे बनी?”
दाल को टेस्टी बनाने के आसान टिप्स
1. लहसुन का तड़का -स्वाद का गेम चेंजर
दाल में लहसुन का तड़का डालते ही उसका फ्लेवर पूरी तरह बदल जाता है. घी या तेल में लहसुन को हल्का ब्राउन होने तक भूनें और फिर दाल में डालें. इससे दाल में एक स्मोकी और रिच स्वाद आता है. खासकर अरहर और मूंग दाल में ये ट्रिक जबरदस्त काम करती है.
2. देसी घी -खुशबू और रिचनेस का सीक्रेट
अगर आप चाहते हैं कि आपकी दाल रेस्टोरेंट जैसी लगे, तो अंत में एक चम्मच देसी घी जरूर डालें. इससे दाल का टेक्सचर स्मूद होता है और खुशबू इतनी शानदार आती है कि भूख खुद बढ़ जाती है.
3. प्याज और टमाटर का सही बेस
दाल का स्वाद काफी हद तक उसके बेस पर निर्भर करता है. प्याज और टमाटर को अच्छे से भूनकर डालने से दाल में हल्की मिठास और खट्टापन आता है. ये दोनों फ्लेवर मिलकर दाल को बैलेंस्ड और टेस्टी बनाते हैं.
4. हरा धनिया और नींबू -फ्रेशनेस का तड़का
दाल तैयार होने के बाद ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया और नींबू का रस डालें. इससे दाल में ताजगी आती है और स्वाद एकदम फ्रेश लगता है. ये छोटा सा बदलाव खाने का मजा दोगुना कर देता है.
हींग, जीरा, लाल मिर्च और थोड़ा सा गरम मसाला-ये सभी मसाले दाल के स्वाद को अगले लेवल तक ले जाते हैं. ध्यान रखें कि मसाले ज्यादा ना डालें, सही मात्रा में ही इस्तेमाल करें ताकि फ्लेवर बैलेंस बना रहे.
कुछ एक्स्ट्रा टिप्स जो दाल को बनाएंगे परफेक्ट
दाल को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं, इससे उसका स्वाद गहराता है. प्रेशर कुकर में पकाने के बाद 5 मिनट उबाल जरूर दें. दाल ज्यादा गाढ़ी या पतली ना रखें, मीडियम कंसिस्टेंसी रखें. तड़का हमेशा अंत में डालें, इससे फ्लेवर फ्रेश रहता है.
About the Author
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें