Suji Cutlet Recipe: चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन हो तो सूजी के कटलेट सबसे पहले याद आते हैं. बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट अगर सही बन जाएं, तो हर किसी को पसंद आते हैं, लेकिन असली दिक्कत तब होती है जब घर पर बनाए गए ये कटलेट ठंडे होते ही पत्थर जैसे सख्त हो जाते हैं. देखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन खाते वक्त मजा पूरी तरह खराब हो जाता है. कई लोग समझ नहीं पाते कि गलती कहां हो रही है. यही बात मशहूर शेफ Ranveer Brar ने भी बताई है कि सूजी के कटलेट बनाना मुश्किल नहीं है, लेकिन सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है.

छोटी-छोटी गलतियां ही इन्हें कड़क बना देती हैं, अगर आप भी चाहते हैं कि आपके कटलेट हर बार बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनें, तो कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखना होगा. इस आर्टिकल में हम आसान भाषा में वही ट्रिक्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप घर पर परफेक्ट कटलेट बना सकते हैं.

सूजी को सही तरीके से भूनना क्यों जरूरी है
सबसे बड़ी गलती यहीं होती है, अगर सूजी को सही से नहीं भूना, तो पूरा गेम बिगड़ जाता है. सूजी को धीमी आंच पर तब तक चलाते रहें जब तक हल्की खुशबू न आने लगे. इससे सूजी अच्छे से पकने के लिए तैयार होती है और बाद में पानी सही तरीके से सोखती है. कच्ची सूजी सीधे इस्तेमाल करने से कटलेट सख्त बन जाते हैं.

मिश्रण को पकाने में जल्दबाजी न करें
बहुत लोग सूजी में पानी डालकर जल्दी-जल्दी गैस बंद कर देते हैं. यही वजह है कि कटलेट अंदर से कच्चे रह जाते हैं. मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक वह कढ़ाई छोड़ने न लगे और आटे जैसा टेक्सचर न बन जाए. इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन यही स्टेप कटलेट को सॉफ्ट बनाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सब्जियों का सही बैलेंस बनाएं
अगर आप सिर्फ सूजी से कटलेट बनाएंगे, तो वो सूखे लग सकते हैं. इसमें उबले आलू, गाजर, मटर या थोड़ा पनीर मिलाएं. ये चीजें कटलेट में नमी बनाए रखती हैं. साथ ही स्वाद भी बढ़ाती हैं. सब्जियों का सही बैलेंस कटलेट को अंदर से मुलायम रखता है.

ढककर रखने का छोटा लेकिन असरदार तरीका
जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो उसे तुरंत शेप देने की गलती न करें. कढ़ाई को ढककर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे भाप अंदर ही रहती है और सूजी पूरी तरह पक जाती है. यह स्टेप कटलेट को सॉफ्ट बनाने में बहुत काम आता है.

तलने का सही तापमान कैसे रखें
कटलेट तलते वक्त तेल का तापमान बहुत मायने रखता है, अगर तेल ज्यादा गर्म होगा, तो कटलेट बाहर से जल जाएंगे और अंदर से सख्त रहेंगे, अगर तेल ठंडा होगा, तो कटलेट ज्यादा तेल सोख लेंगे. इसलिए मीडियम आंच पर ही तलें. इससे कटलेट गोल्डन और परफेक्ट बनते हैं.

अंत में ध्यान रखने वाली छोटी बातें
मिश्रण ज्यादा सूखा न रखें, कटलेट को ज्यादा पतला न बनाएं, तलने से पहले हल्का सा आराम दें, ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल करने से बाहर की परत और क्रिस्पी बनती है.



Source link

Write A Comment