Last Updated:

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके कई वीडियो काफी वायरल होते हैं. उन्हें जो पोस्ट, रील्स पसंद आते हैं, वे खुद भी रीपोस्ट करते हैं और उसकी तारीफ करते हैं. ऐसे ही साल 2023 का X पर शेयर किया गया उनका एक पोस्ट है, जिसमें एक व्यक्ति बाहुबली पराठा बनाते हुए नजर आ रहा है. इस पोस्ट के कैप्शन से पता चलता है कि आनंद महिंद्रा को भारतीय फूड कितना पसंद है. देखिए ये वायरल वीडियो…

Zoom

आनंद महिंद्रा का पराठा प्रेम.

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अपने पोस्ट तो शेयर करते ही हैं, साथ ही इंस्टाग्राम पर पसंद आने वाले कॉमन लोगों के पोस्ट को भी जरूर शेयर करते हैं. इस तरह से वे भारतीय खानपान, संस्कृति, व्यापार आदि को भी बढ़ावा देते हैं. लोगों द्वारा किए गए सही कार्यों की जमकर तारीफ भी करते हैं. उन्हें प्रोत्साहित करते हैं. उनके पोस्ट से भारत के खानपान के प्रति दीवानगी भी साफ देखने को मिलती है. इन दिनों उनका एक पुराना एक्स (X) पर शेयर किया हुए पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय पराठे की तारीफ की. उन्होंने कैप्शन में इंडियन फूड के प्रति अपना प्यार जताते हुए लिखा था, ‘जब आपके पास यह है तो पिज्जा की क्या जरूरत?’

दरअसल, उनका ये पोस्ट लगभग 3 साल पुराना है. आनंद महिंद्रा ने 17 दिसंबर 2023 को एक्स पर ये पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक बड़े से पराठा बनाने का एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करके उन्होंने कैप्शन में लिखा था, जब पराठा मिल सकता है, तो पिज्जा की क्या जरूरत?

क्या है इस वीडियो में?
वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा बाहुबली स्टफ्ड पराठा बनाने का तरीका दिखाया गया है. आटे को गोल बेलता है. इसके ऊपर भरावन रखता है. किनारों को मिलाकर ऊपर से डालता है मैदा और फिर पराठा बेलता है. इसे तीन बार मोड़ता है और आराम से उठाकर एक बेहद बड़े से तवे पर रख देता है. फिर इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेकता है. फिर जब पराठा सेक जाता है तो इसे पिज्जा की तरह काटता है और दही, अचार, चटनी के साथ परोसता है.



Source link

Write A Comment