Roti dough storage tips: रोटी सभी हर दिन खाते हैं. रोटी बनाने के लिए आप आटा भी गूंथते हैं. कई बार आटा बच जाता है, जिसे आप फ्रिज में रख देते हैं. अगले दिन उस आटे से दोबारा रोटी बनाते हैं. ये बहुत ही कॉमन सी बात है, जो काफी घरों में ऐसा होता है. खासकर, जिनके पास खाना बनाने का इतना समय नहीं होता, वे लोग एक बार में ही अधिक आटा गूंथ कर रख देते हैं, ताकि ऑफिस से आकर फटाफट रोटी बना लें. हालांकि, आपने गौर किया होगा कि फ्रिज में रखे हुए आटे की ऊपरी परत काली पड़ जाती है. काफी लोग काले पड़े आटे को फेंक देते हैं, लेकिन कुछ लोग इस आटे की रोटी बनाकर खाते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा कब तक खा सकते हैं, कब तक वह खाने लायक होता है, किस तरह से आटे को फ्रिज में स्टोर करना चाहिए, ताकि वे फ्रेश दिखे.

फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितने दिनों तक खा सकते हैं?
यदि आपने अधिक आटा गूंथ लिया है और उसे फ्रिज में रख कर दो-तीन दिनों तक इस्तेमाल में लाते हैं तो बेहद जरूरी है उसे सही तरीके से स्टोर करना, क्योंकि जब आप गलत तरीके से आटे को रखते हैं तो वह जल्दी खराब हो सकता है. आपको पेट में दर्द हो सकता है. फूड पॉयजनिंग भी हो सकती है. खासकर, गर्मियों के मौसम में गूंथे आटे की स्टोरेज सही तरीके से होनी चाहिए. नीचे जानिए कि फ्रिज में रखा हुआ गूंथा आटा कितने समय तक सुरक्षित रहता है और उसे सही तरीके से कैसे स्टोर करें?

1. सामान्य गेहूं का आटे की बनी रोटी आप खाते हैं तो गूंथे हुए आटे को आप फ्रिज में दो दिनों तक रख सकते हैं. यह फ्रिज में 24 से 48 घंटे तक सुरक्षित रह सकता है. मौसम ठंडा या बारिश का हो तो आटे को अच्छी तरह से डिब्बे में बंद करके रखें. इसे भी आप दो दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. गर्मियों में कई बार लाइट बहुत जाती है, ऐसे में आटे के जल्दी खट्टे होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में आपके यहां लाइट अधिक जाती है तो कोशिश करें कि एक दिन में ही इसका इस्तेमाल कर लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. सर्दियों में तो आप 2 से 3 दिनों तक भी खा सकते हैं, क्योंकि खट्टे होने की प्रक्रिया धीमी रहती है. आटा काला भी नहीं पड़ता है. हालांकि, जितना आप फ्रेश आटे की रोटियां खाएंगे, स्वाद उतना ही अच्छा लगेगा. आपकी सेहत भी फिट रहेगी.

4. अगर आपके पास हर दिन आटा गूंथने का समय नहीं है या मन नहीं करता है तो आप फ्रीजर में छोटे-छोटे हिस्सों में पैक करके रख सकते हैं. इसे आप फ्रीजर में 5-6 दिनों तक आराम से स्टोर कर सकते हैं. जब रोटियां बनानी हों तो आधे या एक घंटे पहले निकाल कर नॉर्मल तापमान में रख दें, ताकि सख्त से नर्म हो जाए आटे की लोई और आप आसानी से बेल सकें.

कैसे पहचानें आटा खराब हो गया है?

खट्टी या अजीब गंध आए तो ना करें यूज.
रंग बदल कर काफी काला पड़ जाए तो न करें इस्तेमाल.
आटे को छूने पर चिपचिपापन बहुत अधिक लगे तो फेंक दें.
ऊपर पानी यानी नमी सा दिखना.
फफूंदी या काले/हरे धब्बे दिखें तो गलती से भी न करें इस्तेमाल.

आटा स्टोर करने का सही तरीका
– आटे को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें. गूंथे हुए आटे को हमेशा ढक्कन वाले डिब्बे में रखें. ऐसा करने से आटा जल्दी नहीं सूखेगा और बैक्टीरिया भी नहीं लगेंगे.
– आटे को फ्रिज में रखने से पहले इसके ऊपर हल्का सा तेल लगा दें.इससे ऊपरी परत सूखेगी नहीं.
– कंटेनर में आटा रखने से पहले उसे प्लास्टिक रैप में डालकर रखें.
– फ्रिज के ठंडे वाले हिस्से में आटे के डिब्बे को रखें जहां तापमान स्थिर रहता है.
-एक बार फ्रिज में रख दिया है तो बार-बार सारे गूंथे आटे को बाहर निकाल कर रोटी न बनाएं. आपको जितने की जरूरत है, उतना ही लें. बार-बार ठंडे और गर्म तापमान में रहने से आटा जल्दी खराब हो सकता है.

इस्तेमाल करने से पहले क्या करें?
फ्रिज से निकालकर 10–15 मिनट सामान्य तापमान पर रखें.
अगर आटा थोड़ा सख्त लगे तो हल्का सा गूंथ लें.
बदबू आए तो तुरंत फेंक दें.

फ्रेश गूंथे आटे की रोटियां खाने के फायदे
ताजा गूंथा आटा पोषण और स्वाद दोनों में बेहतर माना जाता है. बहुत लंबे समय तक रखा आटा सेहत के लिए ठीक नहीं. एक्सपर्ट्स भी कहते हैं घर का फ्रेश बना भोजन ही करें. रखा हुआ कोई भी चीज, फिर चाहे वह आटा ही क्यों न हो, उसके पोषक तत्वों को कम कर सकता है, स्वाद बदल जाता है. पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या शुरू कर सकता है. ऐसे में जितने की जरूरत है, दूसरे दिन ही गूंथा आटा खत्म हो जाए, उतना ही आटा गूंथने की कोशिश करें. यदि आप बाहर कमरे के तामपान में आटा छोड़ कर चले गए हैं तो 6 से 8 घंटे के अंदर वो ठीक रहता है वरना खट्टापन आ जाता है.



Source link

Write A Comment