Last Updated:

शहतूत गर्मियों का पौष्टिक फल है, बिहार सरकार के अनुसार इसका फल और पत्तियां खून साफ, पाचन, एनीमिया, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल में मददगार मानी जाती हैं.

Zoom

गर्मियों में मिलने वाला शहतूत स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है. यह छोटा, रसीला और मीठा फल कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. शहतूत का वैज्ञानिक नाम मोरस इंडिका है. बिहार सरकार के वन, जलवायु एवं पर्यावरण विभाग के अनुसार, शहतूत सिर्फ एक स्वादिष्ट फल नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर पौधा भी है. इसके फल, पत्तियां और पेड़ का हर हिस्सा किसी न किसी रूप में उपयोगी माना जाता है.

शहतूत का पेड़ तेजी से बढ़ने वाला मध्यम आकार का पेड़ होता है, जिसकी ऊंचाई लगभग 10 से 15 मीटर तक हो सकती है. इसकी छाल भूरे रंग की और थोड़ी खुरदरी होती है. यह पेड़ पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है क्योंकि यह मिट्टी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है और हरियाली बढ़ाता है.

शहतूत के फल सफेद, गुलाबी, लाल या गहरे बैंगनी रंग के होते हैं. इनका स्वाद मीठा और हल्का खट्टा होता है, इसलिए लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं. इन फलों का उपयोग ताजा खाने के अलावा जूस, जैम, जेली, मुरब्बा और सूखे मेवे के रूप में भी किया जाता है.

सेहत के नजरिए से शहतूत बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह शरीर का खून साफ करने, पाचन बेहतर बनाने, कमजोरी और एनीमिया दूर करने तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. आयुर्वेद में भी शहतूत का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है.

शहतूत की पत्तियां भी बहुत उपयोगी होती हैं. ये सिर्फ रेशम के कीड़ों का भोजन नहीं हैं, बल्कि पोषण से भरपूर भी होती हैं. इन पत्तियों में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. लोग इनका इस्तेमाल चाय, पाउडर और सब्जी के रूप में भी करते हैं. माना जाता है कि शहतूत की पत्तियां ब्लड शुगर नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती हैं.

सेवन का तरीका
शहतूत की पत्तियों को अच्छी तरह से धोने के बाद आप इसे खाली पेट चबाकर भी खा सकते हैं. इसके अलावा इसे आप चाय की पत्ती की तरह भी उबाल कर पी सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment