Last Updated:
Summer Desi Drinks: गर्मी और तेज धूप के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में आजमगढ़ में लोगों के बीच सत्तू और पुदीने से बना शरबत काफी लोकप्रिय है. यह देसी ड्रिंक न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाने के लिए पसंद किया जाता है, बल्कि घर पर भी बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है.
गर्मियों में अक्सर लोग प्यास बुझाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस और शिकंजी जैसी चीजों का सेवन करते हैं. हालांकि, कई बार इनके कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे हेल्दी शरबत के बारे में बताएंगे, जिसे आप गर्मियों में आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.
सबसे खास बात यह है कि आजमगढ़ में कई दुकानों पर बड़े पैमाने पर सत्तू और पुदीने का शरबत तैयार किया जाता है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. गर्मियों के दिनों में आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट चौराहे के आसपास इन शरबतों की काफी मांग रहती है. दूर-दराज से आने वाले लोग भी गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए बड़े चाव से इसका सेवन करते हैं.
ऐसे में अगर आप भी तेज धूप और गर्म हवाओं से अपने शरीर को बचाना चाहते हैं तथा खुद को अंदर से ठंडा रखना चाहते हैं, तो इस शरबत को मात्र कुछ मिनटों में घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. गर्मियों के दिनों में यह शरबत शरीर को तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गर्मी के मौसम में सत्तू और पुदीने से बना शरबत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को ठंडा रखने का एक बेहतरीन विकल्प है. सत्तू एक देसी सुपरफूड है, जो शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखने के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी लाभदायक माना जाता है.
सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें. चाहें तो दही मथनी की मदद से इसे अच्छे से मिक्स कर सकते हैं, जिससे सत्तू पानी में पूरी तरह घुल जाएगा. इसके बाद आपका देसी सत्तू-पुदीना शरबत तैयार हो जाएगा. अब आप गर्मी और तेज धूप के बीच इस ठंडे सत्तू-पुदीना शरबत का सेवन कर सकते हैं. यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मददगार माना जाता है और गर्मियों में राहत देने वाला पेय है.
इन पत्तियों को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें. शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में सत्तू पाउडर डालें और उसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से घोल लें. इसके बाद कटे हुए प्याज, धनिया और हरी मिर्च के बड़े टुकड़े इसमें डालें. फिर तैयार किया गया पुदीने का पेस्ट मिलाएं. अब स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें.
गर्मी और तेज धूप के मौसम में बढ़ते तापमान से खुद को बचाना और शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है. गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण शरीर से लगातार पसीना निकलता है, जिससे ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है. ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो बढ़ते तापमान के असर को कम करने में मदद कर सकें.
आजमगढ़ में सत्तू-पुदीना शरबत की दुकान संचालित करने वाले विनोद गुप्ता बताते हैं कि इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच सत्तू पाउडर, ताजा पुदीने की पत्तियां, स्वादानुसार नमक, ठंडा पानी, बर्फ के टुकड़े, नींबू, हरी मिर्च, प्याज और धनिया की पत्तियों की आवश्यकता होती है. शरबत तैयार करने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें, ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी और अन्य गंदगी साफ हो जाए.