होमवीडियोbusiness

घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

X

घर के किचन से बनाई पहचान, रांची में गदर मचा रही ₹120 वाली बंगाली आलू बिरयानी

 

arw img

Success Story: रांची के मेकॉन कॉलोनी में रहने वाली अपारूपा ने अपने घर के किचन को ही बिजनेस का हथियार बना लिया है. ममी और सास से सीखी कुकिंग स्किल को उन्होंने कमाई के जरिये में बदल दिया. रेस्टोरेंट खोलने का बजट नहीं था, इसलिए उन्होंने होम किचन से ही ऑर्डर लेना शुरू किया और आज उनका नाम इलाके में मशहूर ब्रांड बन चुका है. अपारूपा की सबसे हिट डिश बंगाली स्टाइल आलू बिरयानी है, जिसकी रोजाना 4 से 5 किलो तक डिमांड रहती है. चिकन और अंडे से भरपूर यह बिरयानी 1 प्लेट के लिए ₹120 में मिलती है. इसके अलावा मलाई प्राउन ग्रेवी, मीठा चावल, ड्राई और ग्रेवी चिकन, रोहू कतली, मछली और अंडा बिरयानी भी उनके मेन्यू में शामिल हैं. गेट टूगेदर और किटी पार्टियों से उन्हें सबसे ज्यादा ऑर्डर मिलते हैं. पीएचडी कर रहीं अपारूपा ने मां बनने के बाद गवर्नमेंट जॉब छोड़ दी, लेकिन होम किचन से अब वह महीने में 50 हजार से अधिक कमा रही हैं और अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment