Last Updated:
Bajra Dhokla Recipe: बारिश के मौसम में गर्मागर्म और पौष्टिक व्यंजन खाने का अपना अलग ही आनंद होता है. ऐसे में राजस्थानी बाजरे का ढोकला स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल साबित हो सकता है. बाजरा पोषक तत्वों, फाइबर, आयरन और ऊर्जा से भरपूर होता है, जो शरीर को मजबूती देने के साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है. राजस्थानी शैली में तैयार किया गया बाजरे का ढोकला हल्का, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता माना जाता है. इसे घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री की मदद से बनाया जा सकता है. मानसून के दौरान चाय के साथ परोसा गया यह पारंपरिक व्यंजन परिवार और मेहमानों दोनों को पसंद आता है. खास बात यह है कि यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करती है.
भीलवाड़ा: बारिश का मौसम शुरू होते ही लोगों का मन गर्म और स्वादिष्ट खाने का करने लगता है. इस मौसम में ज्यादातर लोग ऐसी डिश पसंद करते हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. वैसे तो आमतौर पर अपने गेहूं के आटे के ढोकले का स्वाद लिया होगा लेकिन आज हम आपको राजस्थानी मोटे अनाज की एक ऐसे स्वादिष्ट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेहत के साथ स्वाद में भी फायदेमंद है और अगर जब ढोकले खाने की बात आती है तो ऐसे में बाजरे का ढोकला एक बेहतरीन ऑप्शन है.
यह राजस्थानी व्यंजन कम समय और कम मेहनत में आसानी से तैयार हो जाता है. बाजरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. यही वजह है कि बारिश के मौसम में यह डिश परिवार के लिए स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का अच्छा मेल साबित होती है।.
बाजरे का ढोकला रेसिपी
भीलवाड़ा शहर के आरके कॉलोनी की रहने वाली नीतू सिंह चौहान ने बताया कि अगर इस बारिश के मौसम में आप घर पर कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो बाजरे का ढोकला जरूर ट्राई करें. कम मेहनत में बनने वाली यह डिश बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आएगी और पूरे परिवार को स्वाद के साथ भरपूर पोषण भी देगी. बाजरे का ढोकला बनाने के लिए बाजरे का आटा, दही, थोड़ा सा बेसन, नमक, हल्दी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और ईनो या बेकिंग सोडा की जरूरत होती है. सबसे पहले इन सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें और करीब 15 से 20 मिनट तक ढककर रख दें. इसके बाद इसमें ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं और घोल को चिकनाई लगे बर्तन में डालकर 20 से 25 मिनट तक भाप में पकाएं. ढोकला पकने के बाद उसे ठंडा होने दें और मनचाहे आकार में काट लें.
पौष्टिक व्यंजन स्वास्थ्य के लिए बेहतर
ढोकले का स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से तड़का लगाया जाता है. इसके लिए एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च और तिल डालकर हल्का भून लें. तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर डाल दें। चाहें तो ऊपर से हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल भी डाल सकते हैं. इसे हरी धनिया की चटनी, लहसुन की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. बाजरा फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. बारिश के मौसम में तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन खाने की बजाय बाजरे का ढोकला जैसे हल्के और पौष्टिक व्यंजन स्वास्थ्य के लिए बेहतर माने जाते हैं.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें