Last Updated:
No Maida Samosa Recipe: दुकान पर मिलने वाले समोसे मैदा से बने होते हैं. भले ही ये स्वाद में टेस्टी और कुरकुरे लगे लेकिन सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं. लेकिन आप टेस्ट के साथ अपनी हेल्थ का भी ध्यान रख सकते हैं. यहां जानिए बिना मैदा खस्ता समोसा बनाने की रेसिपी.
Samosa Recipe Without Maida: चाय के साथ खस्ता समोसा सर्व करने की परंपरा सालों से देश में चली आ रही है. लेकिन हेल्थ के नजरिए से इसे अच्छा नहीं माना जाता है. क्योंकि समोसा मैदे से बना होता है, जिसमें सिर्फ कार्ब्स होता है. पर अच्छी बात है कि आप इसे कुछ आटे से भी बना सकते हैं. लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आटे से बना समोसा कुरकुरा और खस्ता कैसे बन सकता है. तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी टेक्निक बताते हैं, जिससे समोसा मैदे के बिना बना है, कोई बता ही नहीं पाएगा.
बिना मैदा खस्ता समोसा बनाने का तरीका
सूजी मिलाएं
अगर आप बिना मैदा खस्ता समोसा बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आटे को अच्छी तरह से गूंथना बहुत जरूरी है. इसे स्टेप पर ही ये निर्भर करता है कि आपका समोसा कितना क्रिस्पी बनकर तैयार होगा. इसलिए आटे में थोड़ी मात्रा में सूजी भी मिलाया जाता है. यदि आप एक कप आटे ले रहे हैं, तो इसमें 2 चम्मच सूजी मिलाएं. सूजी बहुत ही बारीक होना चाहिए. यदि आपके पास मोटे दाने वाला सूजी है तो इसे आप मिक्स में इसे हल्का पीसकर मिला सकते हैं.
मोयन डालें
समोसे को खस्तापन मोयन से आता है. इसके लिए आप रिफाइंड ऑयल या फिर घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन सेहत और स्वाद के नजरिए से घी बेहतर विकल्प होता है. इससे समोसे की खुशबू भी बहुत अच्छी आती है. एक कप आटे में मोयन के लिए कम से कम दो बड़े चम्मच घी का इस्तेमाल करें. इसे अच्छी तरह से गर्म करें, और आटे में डालकर आटे को तब तक मले जब तक कि आटा लड्डू जैसा बंधने न लगे. घी के साथ आटे में चुटकीभर मीठा सोडा भी मिलाएं, इससे रिजल्ट आपको शतप्रतिशत मिलेगा.
समोसे का आटा कैसे गूंथें?
ध्यान रखें समोसे का आटा हल्का कड़ा होता है. इसलिए इसे गूंथते वक्त हल्का-हल्का पानी डालें. जब डो तैयार हो जाए तो इसे गिले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद छोटी-छोटी पूड़ियां बनाकर इसमें आलू की स्टफिंग भरें.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें