5 Easy Proffee Drink: अगर आप रेगुलर जिम जाते हैं, तो वर्कआउट से पहले सही पोषण लेना बहुत ज़रूरी है. वर्कआउट से पहले ली जाने वाली ड्रिंक न सिर्फ़ शरीर को एनर्जी देती है, बल्कि मसल्स के काम करने में मदद करती है और एक्सरसाइज़ के दौरान परफ़ॉर्मेंस भी बेहतर बनाती है. इसके लिए आपको महंगे सप्लीमेंट्स खरीदने की ज़रूरत नहीं है. आप घर में मौजूद आम चीज़ों से सिर्फ़ दो मिनट में प्रोटीन से भरपूर ड्रिंक्स बना सकते हैं. ऐसी ही यहां 5 आसान और स्वादिष्ट प्रोटीन ड्रिंक्स की रेसिपी दी गई हैं…
केला और दूध का प्रोटीन शेक
अगर आपको तुरंत एनर्जी चाहिए, तो एक केला, एक गिलास दूध और एक चम्मच पीनट बटर को ब्लेंड करें. यह ड्रिंक प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन मिश्रण है, जो आपके वर्कआउट के लिए ज़रूरी एनर्जी देता है.
दही और ओट्स ड्रिंक
एक कटोरा दही को रोल्ड ओट्स के साथ ब्लेंड करें. आप इसमें कटे हुए फल भी मिला सकते हैं. यह ड्रिंक प्रोटीन और फाइबर देता है, जिससे लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है.
सोया और नारियल का शेक
अगर आप कमर्शियल सप्लीमेंट इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो सोया मिल्क को बादाम, मूंगफली और खजूर के साथ ब्लेंड करें. सोया प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जबकि बाकी चीज़ें हेल्दी फैट और ज़रूरी पोषक तत्व देती हैं.
पनीर और छाछ का ड्रिंक
100 ग्राम ताज़े पनीर को एक गिलास छाछ के साथ ब्लेंड करें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीने की पत्तियां मिलाएं. प्रोटीन से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को ठंडा भी रखता है.
चिया सीड्स और दही का शेक
एक गिलास दही को एक बड़ा चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, थोड़ा शहद और कुछ बेरी या केले के साथ ब्लेंड करें. यह ड्रिंक प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.
प्री-वर्कआउट ड्रिंक्स के बारे में ध्यान रखने वाली बातें
-वर्कआउट से 30-45 मिनट पहले ड्रिंक लें.
-बहुत भारी या तैलीय खाना खाने से बचें.
-शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं.
-अपने फिटनेस लक्ष्यों और स्वास्थ्य की ज़रूरतों के आधार पर सामग्री चुनें.
( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.