Last Updated:
अगर आप फिरोजाबाद घूमने जा रहे हैं, तो आसफाबाद चौराहे की मशहूर जलेबी का स्वाद जरूर चखें. शुद्ध सरसों के तेल में तैयार होने वाली पतली और करारी जलेबी गर्म चाशनी में डुबोकर परोसी जाती है, जिसका स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है.
फिरोजाबाद में खाने पीने के कई तरह के आइटम मिलते हैं. लेकिन यहां की जलेबी दूर-दूर तक मशहूर हैं. अगर आप भी फिरोजाबाद आ रहे हैं तो यहां मिलने वाली जलेबी का नाश्ता जरूर करें. छोटे से ठेले पर एक दम शुद्ध तरीके से जलेबी तैयार की जाती हैं. जिन्हे खाने के बाद लोग दोबारा जरूर आते हैं.
शहर के आसफाबाद चौराहे के पास कई साल पुराना जलेबी का ठेला लगता है. इस ठेले पर तैयार होने वाली गर्म-गर्म जेलबी बेहद स्वादिष्ट होती है. इन करारी जलेबी को तैयार करने के लिए मैदा को पहले से तैयार किया जाता है. फिर उससे गर्म कढ़ाई के तेल में जलेबी बनाई जाती हैं.
छोटे से ठेले पर मिलने वाली जलेबी शुद्ध सरसों के तेल में तैयार होती हैं. फिरोजाबाद में ये जलेबी अपना शुद्धता के लिए ही जानी जाती हैं. इन जलेबी को तैयार करने के लिए एक कढ़ाई सरसों के तेल को गर्म किया जाता है. फिर एक कपड़े की मदद से इसमें गोल गोल जलेबी बनाई जाती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिरोजाबाद की इन जलेबी का स्वाद सबसे अलग है. इसकी एक खास वजह मीठी चाशनी भी है. तेल की कढ़ाई से निकलने वाली गर्म-गर्म जलेबी सीधे चीनी की चासनी में डुबोई जाती हैं .इस चाशनी को चीनी गर्म करके तैयार किया जाता है. जिसमें जलेबी को डुबोकर रखा जाता है जिससे जलेबी एक दम मीठी और स्वादिष्ट हो जाती हैं.
आसफाबाद चौराहे की जेलबी को खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. छोटे से ठेले पर जलेबी को खरीदने के लिए लोग कार से भी आते हैं. वहीं कुछ लोग ऑर्डर पर भी जलेबी को तैयार कराते हैं. सुबह से लेकर शाम तक जलेबी की खूब बिक्री होती है.
ठेले पर जलेबी तैयार करने वाले दुकानदार पतली और करारी जलेबी को बनाते हैं. इस ट्रिक के तैयार होने वाली जलेबी लोगों को कम ही खाने को मिलती है. यहां की जलेबी का स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है. इसीलिए ठेले पर लोगों की भीड़ भी लगी रहती है.
शहर के मशहूर चौराहे की जलेबी की कीमत अन्य जगहों से थोड़ी अधिक हो सकती है. लेकिन शुद्धता के मामले में ये जलेबी परफेक्ट है. इसीलिए इन जलेबी की कीमत 160 रुपए प्रति किलो है.
अगर आप भी घर पर इस तरह की जलेबी को तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले मैदा को अच्छे से तैयार कर रख लें. फिर एक कपड़े में छोटा सा छेद कर उसमें मैदा को भर लें और फिर कढ़ाई में सरसों के तेल को अच्छे से गर्म कर लें फिर उसमें जलेबी को तैयार करें. इस तरह घर पर भी स्वादिष्ट जलेबी तैयार कर सकते हैं.