Last Updated:

Mango Ice Cream Recipe: भीषण गर्मी के इस मौसम में रसीले आम और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, दोनों ही हर उम्र के लोगों की पहली पसंद होते हैं. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इन दोनों का लुत्फ उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ता. अगर आप भी आम के दीवाने हैं और इस तपती गर्मी में आइसक्रीम के ठंडे एहसास के साथ आम के रसीले स्वाद का डबल डोज चाहते हैं, तो घर पर बनी मैंगो आइसक्रीम आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है. बाजार की केमिकल युक्त आइसक्रीम के बजाय आप बेहद आसान तरीके से घर पर ही सेहतमंद और स्वादिष्ट आम की आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं.

गर्मी के मौसम में आम और आइसक्रीम दोनों ही ऐसी चीज हैं, जो लोगों को खूब खाना पसंद करते हैं. इस मौसम में ताजा रसीले आम और गर्मी में ठंड का एहसास करने वाले तरह-तरह के आइसक्रीम लोगों की पहली पसंद होते हैं. ऐसे में अगर आपको भी आम पसंद है और आप इसके साथ आइसक्रीम वाला टेस्ट का आनंद लेना चाहते हैं तो आप आम की आइसक्रीम ट्राई कर सकते हैं.

गर्मी के मौसम में बच्चों की सबसे अधिक डिमांड आइसक्रीम की होती है. वहीं, मार्केट में मिलने वाली आइसक्रीम कई बार सिर्फ फ्लेवर्ड होती हैं और उन्हें तरह-तरह के केमिकल्स से तैयार किया जाता है, जो बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. ऐसे में आप चाहें तो बिना किसी चिंता के इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

मार्केट में आम के फ्लेवर वाली तरह-तरह की आइसक्रीमें मिलती हैं, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों के द्वारा भी खूब पसंद की जाती हैं. लेकिन सबसे खास बात यह है कि आप अपने घर पर भी आसानी से आम से बनी हुई स्वादिष्ट और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का आनंद ले सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आम की आइसक्रीम को घर पर बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए हमें पके हुए आम के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों की आवश्यकता होती है, जो अक्सर सभी घरों में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं. आजमगढ़ में शेक और आइसक्रीम का व्यापार करने वाले गणेशू गुप्ता बताते हैं कि इसे बनाने के लिए पके हुए ताजा रसीले आम के साथ दूध, हल्का मीठापन बढ़ाने के लिए शक्कर, फ्रेश क्रीम और आइसक्रीम स्टिक की जरूरत पड़ेगी.

इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान होता है. सबसे पहले इसके लिए हमें आम के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से स्मूथ प्यूरी तैयार करनी होगी. इसके बाद इसमें दूध, अपने स्वाद के अनुसार शक्कर और क्रीम डालकर इसे दोबारा अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें.

इसके स्वाद को और बेहतर करने के लिए इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, नारियल का बुरादा, ग्रीक योगर्ट या स्ट्रॉबेरी के टुकड़े या फिर चॉकलेट क्रीम की स्टफिंग भी की जा सकती है. अब बारी है इस मिश्रण को आइसक्रीम में बदलने की. इसके लिए हमें तैयार मिश्रण को किसी आइसक्रीम मोल्ड या छोटे कप में डालकर रख देना होगा और तकरीबन 6 से 8 घंटे तक फ्रीजर में सेट होने के लिए छोड़ना होगा.

आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. आम में विटामिन-ए और विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है, जो बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. ऐसे में घर पर बिना किसी केमिकल के तैयार हुई यह आइसक्रीम बच्चों को गर्मी में ठंडक देने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment