Last Updated:

Desi Chicken Recipe: बरसात के मौसम में लोग चटपटा और स्वादिष्ट खाना पसंद है तो देसी चिकन बनाने की एक आसान रेसिपी आपको बता देते हैं. जिसको कुकर या भगोने में मात्र 35 मिनट में तैयार किया जा सकता है. एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने पूरी रेसिपी बहुत ही आसान तरीके से बताई है…

Desi Chicken Recipe: जैसे ही बरसात का सीजन शुरू होता है तो लोग चटपटा भोजन और स्वादिष्ट व्यंजन पसंद करते हैं. अगर आप भी आपके घर पर देसी तरीके से चिकन बनाना चाहते हैं तो 35 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा. उसको बनाना बहुत ही आसान है. इसको आप कुकर में भी बना सकते हैं. आज हम आपको एक्सपर्ट के अनुसार विदेशी चिकन बनाने की रेसिपी बता रहे हैं…

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फूलाबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर आप भी आपके घर पर देसी तरीके से चिकन बनाना चाहते हैं तो बहुत ही आसान रेसिपी है. मात्र 35 मिनट में आपका चिकन बनकर तैयार हो जाएगा. इसके लिए आपको चिकन, अदरक, लहसुन, प्याज, गरम मसाला, धनिया, तेल, नमक की जरूरत होती है, जिससे यह बनकर तैयार हो जाता है और बहुत ही टेस्टी बनता है. इसको सभी लोग खाना पसंद करते हैं. आप भी इस आसान विधि से आपके घर पर तैयार कर सकते हैं.

कैसे तैयार होता है चिकन 
अगर आप भी आपके घर पर देसी तरीके से चिकन तैयार करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बाजार से 1 किलो चिकन लेकर आइए, 300 ग्राम प्याज, 200 ग्राम अदरक, लहसुन का पेस्ट, 15 ग्राम लाल मिर्च, 10 ग्राम खड़ा गरम मसाला, 10 ग्राम धनिया पाउडर, 50 ग्राम खट्टा दही और 300 ग्राम तेल की जरूरत होती है. आप इन सभी को मिक्स कर दीजिए और एक भगोने में उसको बनाने के लिए रख दीजिए. आप इसमें एक ग्लास पानी भी डाल सकते हैं. जिससे आपकी देसी चिकन की सब्जी 35 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment