होमफोटोलाइफ़फूड

तेल कम, स्वाद भरपूर! इस तरीके से बनाएं आम का अचार, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

Last Updated:

अगर आप भी आम का अचार खाना पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा तेल से परहेज भी हैं, तो भी अब कोई चिंता की बात नहीं है. एक ऐसा आसान तरीका, जो बहुत कामयाब है. कम तेल वाला आम का अचार भी बेहतरीन स्वाद और खुशबू से भरा हो सकता हैं. यहीं नहीं जल्द खराब भी नहीं होगा. आगे जानिए…

रसोई में आम के अचार की खुशबू ही आकर्षित करने के लिए काफी है. हालांकि, आजकल कई लोग अधिक तेल वाले अचार से दूरी बना रहे हैं. इस स्थिति में कम तेल वाला आम का अचार स्वाद और स्वास्थ्य के बीच शानदार संतुलन बना सकता है. इसमें तेल कम होने के बजाय भी स्वाद बरकरार होता हैं. यदि साफ-सफाई पर ध्यान रखा जाए, तो यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होगा.

स्वादिष्ट अचार बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे आम का चयन करना चाहिए. इसके लिए हमेशा कच्चे, सख्त और बिना दाग वाले आम चुने. सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें, ताकि किसी भी तरह की नमी न रह जाए. इसके बाद आम को छोटे-छोटे समान आकार के टुकड़ों में काट ले. सही तरीके से तैयार किया गया कच्चा माल अचार के स्वाद और टिकाऊपन को मजबूत करता हैं.

आम के टुकड़ों में उचित मात्रा में नमक और हल्दी मिलाकर छह से आठ घंटे के लिए छोड़ दें. इस दौरान आम का अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाता है. बाद में इस पानी को अलग कर दें और आम के टुकड़ों को साफ सूती कपड़े पर कुछ समय के लिए फैला दें. यह विधि अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजकीय फल संरक्षण केंद्र बलिया के प्रवेक्षक त्रिभुवन राम के अनुसार, अचार में कम तेल हैं, तो उसका असली स्वाद उसके सही मसालों से ही आता हैं. सौंफ, राई, मेथी दाना, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा-सा हींग मिलाकर मसाला तैयार करना चाहिए. चाहें तो राई और मेथी को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. इससे अचार की खुशबू और स्वाद दोनों कई गुना बढ़ जाएगा. अब इस मसाले को आम के टुकड़ों में अच्छी तरह से मिला दें.

आम के अचार में सामान्य अचार की तुलना में काफी कम सरसों का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. पहले तेल को अच्छी तरह गर्म करें और पूरी तरह ठंडा कर लें. अब इसको मसाले लगे आम के टुकड़ों में मिला ले. कम तेल होने के बावजूद भी मसालों और आम का बेहतरीन मेल ऐसा स्वाद देता है, जो खाने के स्वाद को दोगुना बना देता हैं.

अचार तैयार होने के बाद इसको हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में रखना सुरक्षित होता हैं. जार में जरा-सी भी नमी या गंदगी अचार को जल्दी खराब कर सकती है. अचार निकालते समय भी हमेशा सूखे और साफ चम्मच का ही उपयोग करें. थोड़ी सी सावधानी अपनाने से अचार का स्वाद और गुणवत्ता लंबे समय तक बरकरार रहती हैं.

अचार तैयार होने के बाद लगभग तीन से चार दिनों तक इसे रोजाना साफ और सूखे चम्मच से हल्का-हल्का हिलाते रहना चाहिए. इससे मसाले सभी टुकड़ों में एक समान मिल जाते हैं. यदि सही धूप मिले, तो जार को कुछ घंटों के लिए हल्की धूप में रखा जा सकता है. हालांकि, बिना धूप के भी साफ-सफाई का ध्यान रखने पर अचार अच्छी तरह से लेकिन चार पांच दिन देर से तैयार हो जाता हैं.

यह कम तेल वाला आम का अचार उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं. यह दाल, चावल, पराठे, पूरी और रोजमर्रा के साधारण भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. सही विधि और साफ-सफाई के साथ तैयार यह अचार महीनों तक सुरक्षित रहता है और हर कौर को खास बना देता हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment