Last Updated:

Bharatpur Dahi Wali Gali: भरतपुर शहर की दही वाली गली अपने अनूठे इतिहास, पारंपरिक कारोबार और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. एक समय ऐसा था जब इस गली की लगभग हर दुकान पर ताजा दही और अन्य दुग्ध उत्पाद बेचे जाते थे. इसी वजह से यह बाजार ‘दही वाली गली’ के नाम से मशहूर हो गया. समय के साथ व्यापार का स्वरूप बदल गया और कई दुकानों ने अन्य व्यवसाय अपना लिया, लेकिन आज भी कुछ पुराने परिवार पीढ़ियों से दही बेचने की परंपरा को निभा रहे हैं. यही दुकानें इस ऐतिहासिक गली की पहचान को जीवित रखे हुए हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी इस गली की ऐतिहासिक विरासत और पुराने बाजार की संस्कृति को देखने पहुंचते हैं.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: भरतपुर शहर की प्रसिद्ध दही वाली गली आज भी अपने अनोखे नाम और ऐतिहासिक पहचान के लिए जानी जाती है. वर्षों पुरानी यह गली अपने नाम के पीछे छिपी परंपरा और इतिहास को आज भी संजोए हुए है. स्थानीय लोगों और दुकानदारों के अनुसार एक समय ऐसा था जब इस गली की लगभग हर दुकान पर ताजा दही बेचा जाता था यही वजह थी कि धीरे-धीरे इस स्थान को दही वाली गली के नाम से पहचान मिलने लगी.

स्थानीय दुकानदार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पुराने समय में यहां बनने वाला दही अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए खासा प्रसिद्ध था. आसपास के लोग ही नहीं बल्कि दूर-दराज से आने वाले ग्राहक भी इस गली में दही खरीदने पहुंचते थे. दही का यह कारोबार यहां के व्यापारियों की मुख्य जीविका का साधन हुआ करता था और पूरी गली इसी काम के लिए जानी जाती थी, हालांकि समय के साथ व्यापार के तरीके और लोगों की जरूरतें बदलती गईं.

बढ़ती रेट और बदलते बाजार
बढ़ती रेट और बदलते बाजार के कारण कई दुकानदारों ने दही बेचने का पारंपरिक काम छोड़कर अन्य व्यवसाय अपनाना शुरू कर दिया. इसके चलते गली की पुरानी पहचान धीरे-धीरे कम होती नजर आई इसके बावजूद आज भी इस गली में कुछ पुरानी दुकानें ऐसी हैं. जिन्होंने इस परंपरा को जीवित रखा हुआ है. ये दुकानदार आज भी उसी पुराने तरीके से दही तैयार कर बेचते हैं. जिससे न केवल उनकी रोजी-रोटी चल रही है. बल्कि गली की ऐतिहासिक पहचान भी कायम है.

आज के समय में दही वाली गली के नाम से मशहूर
इन दुकानों पर आज भी स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही बनी रहती है. दही वाली गली केवल एक बाजार नहीं बल्कि भरतपुर की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बन चुकी है. यह गली शहर के बदलते स्वरूप के बीच परंपरा और इतिहास का जीवंत उदाहरण पेश करती है. आने वाले समय में यदि इस गली की पहचान को संरक्षित करने के प्रयास किए जाएं तो यह स्थान पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बन सकता है. जो आज के समय में दही वाली गली के नाम से मशहूर है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment