Last Updated:
बारिश के मौसम में गोभी खाना जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से साफ करना. फूलगोभी में कई बार छोटे कीड़े छिपे रह जाते हैं, जो सामान्य पानी से धोने पर आसानी से नहीं निकलते. ऐसे में सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने गोभी को साफ करने का आसान तरीका बताया है. साथ ही उन्होंने घर पर मिनटों में बनने वाली क्रिस्पी गोभी पॉपकॉर्न की आसान रेसिपी भी शेयर की है.
गोभी को साफ करने का सही तरीका.
बारिश का मौसम आते ही गोभी, पकोड़े और गरम-गरम स्नैक्स की याद आने लगती है. लेकिन इस मौसम में गोभी खरीदते समय सिर्फ ताजगी देखना काफी नहीं होता. नमी बढ़ने की वजह से फूलगोभी में छोटे कीड़े और लार्वा छिपे होने की संभावना भी बढ़ जाती है, जो कई बार सामान्य धोने से बाहर नहीं निकलते. ऐसे में अगर गोभी को बिना अच्छी तरह साफ किए पकाया जाए, तो स्वाद के साथ सेहत पर भी असर पड़ सकता है.
सेलिब्रिटी शेफ और MasterChef India के जज रणवीर बरार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक आसान किचन हैक शेयर किया है. उनका कहना है कि गोभी को सीधे काटकर पकाने के बजाय पहले नमक वाले पानी में कुछ देर भिगोना चाहिए. यह तरीका गोभी के अंदर छिपे छोटे कीड़ों और गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है. यही वजह है कि कई अनुभवी रसोइए भी गोभी को पकाने से पहले इस स्टेप को जरूरी मानते हैं.
View this post on Instagram