अफगानिस्तान की टीम को साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों से पहले एक बड़ा झटका लगा है, जिसमें साल 2022 से वनडे फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालने वाले हशमतुल्लाह शाहिदी ने तत्काल प्रभाव से इसे छोड़ने का फैसला लिया है। हशमतुल्लाह शाहिदी ने साल 2022 के जनवरी महीने में अफगानिस्तान की वनडे में कप्तानी संभाली थी, जिसके बाद उन्होंने 55 वनडे मैचों में कप्तानी की जिसमें आखिरी सीरीज जून महीने की शुरुआत में भारत के दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज थी।

शाहिदी की कप्तानी एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में लिया हिस्सा

हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान का वनडे फॉर्मेट में पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें साल 2023 में उन्होंने जहां एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया तो इसके अलावा साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया। शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने वनडे में जहां कुल 55 मुकाबले खेले तो वहीं 27 में जीत हासिल करने में भी कामयाब रहे, जिसमें साल 2023 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली जीत भी शामिल है। अफगानिस्तान साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में हार का सामना करने की वजह से वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में छठी पोजीशन पर खत्म करने के साथ साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था। इस टूर्नामेंट में वह इंग्लैंड को मात देने में कामयाब रहे थे।

कप्तान के तौर पर बेहतर रहा शाहिदी का बल्लेबाजी प्रदर्शन

वनडे फॉर्मेट में कप्तान के रूप में हशमतुल्लाह शाहिदी का बल्लेबाजी में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा जिसमें उन्होंने 33.79 के औसत से उन्होंने रन बनाए तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 70.77 का रहाय़ वहीं वह अपने करियर का एकमात्र शतक भी लगाने में कामयाब रहे जो भारत के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में आया था। हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीन बार, जिम्बाब्वे को दो बार और साउथ अफ्रीका और आयरलैंड को एक-एक बार द्विपक्षीय सीरीज में मात देने में कामयाब रही। अफगानिस्तान को वनडे में अगली सीरीज 5 अगस्त से आयरलैंड के दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैचों की सीरीज के रूप में खेलनी है।

अभी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए करना है क्वालीफाई

अगले साल होने वाला आईसीसी वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामी​बिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है जिसके लिए 6 टीमों की जगह पक्की है तो वहीं अफगानिस्तान को अपनी जगह पक्की करना बाकी है जिसमें वह रैंकिंग के आधार के क्वालीफाई करने में कामयाब हो सकते हैं, जिसमें आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान अभी 8वें नंबर पर काबिज है। लेकिन उनके लिए आगामी सीरीज काफी अहम रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी बनेगा क्रिकेट का अगला सुपरस्टार? जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने की बड़ी भविष्यवाणी

BCCI का बड़ा ऐलान, जानबूझकर नो-बॉल फेंकी तो पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज, घरेलू क्रिकेट में कई नियम बदले

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment