दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। इस बीच, CJP हिंसा पर Facial Recognition System से बड़ा खुलासा हुआ है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में 2 हजार 500 से ज्यादा क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। क्रिमिनल, भीड़ में निकलकर पुलिस को निशाना बना रहे हैं। वे चाकू और तेजधार हथियारों से हमला कर रहे हैं।
तीन दिन में 2,500 क्रिमिनल्स की हुई पहचान
बता दें कि 20 जुलाई की हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर Facial Recognition System लगाया था। पिछले 3 दिन यानी 21, 22, और 23 जुलाई को 2,500 से ज्यादा बदमाश डिटेक्ट किए गए। हिंसा के मामले में अभी तक कुल 15 FIR दिल्ली पुलिस ने दर्ज की हैं।
CJP नेताओं से आज सरकार की तीसरे दौर की बातचीत
गौरतलब है कि नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसक झड़प पर सरकार और CJP नेताओं के बीच आज (शनिवार को) तीसरे दौर की बातचीत होगी। आज दोपहर साढ़े 3 बजे एक बार फिर सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और CJP की तरफ से सौरव दास और आशुतोष रांका के बीच बैठक होगी, जिसमें सरकार CJP की मांगों पर जवाब देगी।
CJP की तीन मांगों का आज जवाब दे सकती है सरकार
सरकार आज CJP की तीन मांगों पर जवाब दे सकती है। इसमें सबसे बड़ा फैसला शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर होना है, जिसकी मांग कॉकरोच जनता पार्टी पहले दिन से कर रही है। ऐसे में सरकार की पूरी कोशिश है कि वह किसी तरह CJP नेताओं को प्रोटेस्ट खत्म करने पर राजी करे, जिससे जंतर-मंतर पर चल रहा प्रोटेस्ट खत्म हो। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता है उनका आंदोलन जारी रहेगा।
वीकेंड पर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई मुस्तैदी
आज और कल वीकेंड है जिसके चलते जंतर-मंतर पर बहुत ज्यादा भीड़ आ सकती है, इसको लेकर भी सरकार अलर्ट है। वीकेंड को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह तैयार है। पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर कई अतिरिक्त बैरिकेड्स मंगाए गए थे, जिन्हें बाद में वेल्डिंग कर जोड़ दिया गया। इसके अलावा बैरिकेड को लोहे की चेन बांध दिया गया है ताकि प्रदर्शनकारी इन्हें हटा या गिरा ना सके। जंतर-मंतर के आसपास वज्र वैन और दंगा-रोधी गाड़ियां पहले से तैनात हैं।
ये भी पढ़ें- PM मोदी के वीडियो ने इंस्टाग्राम पर बनाया 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, IShowSpeed को छोड़ा पीछे