Last Updated:
Bokaro Famous Frozen Banana Shop: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो ऐसे में बोकारो सेक्टर 4 में मिलने वाला फ्रोजन बनाना स्लाइस ट्राई कर सकते हैं. चास के शोएब, केले से तैयार इस खास डेजर्ट को चॉकलेट, वनीला, पाइनएप्पल फ्लेवर की कोटिंग के साथ और ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे ग्राहकों को परोस रहे हैं, जो लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
खास बातचीत में शोएब ने बताया कि उन्हें इस डिश का आइडिया मुंबई में काम करने के दौरान मिला. वहां उन्होंने करीब एक साल तक एक फ्रूट स्टॉल पर काम किया, जहां फ्रोजन फ्रूट डिश की काफी मांग रहती थी. इसके बाद उन्होंने इंटरनेट के जरिए इसकी पूरी जानकारी जुटाई और बोकारो लौटकर अपना स्टॉल शुरू कर दिया.
शोएब ने आगे बताया कि उनके स्टॉल पर ग्राहकों को सिर्फ 40 रुपये में तीन फ्रोजन बनाना स्लाइस दिए जाते हैं. इसमें ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार डार्क चॉकलेट, वनीला, पाइनएप्पल या टू-इन-वन फ्लेवर का चुनाव कर सकते हैं. स्वाद के साथ-साथ यह डिश देखने में भी काफी आकर्षक लगती है.
फ्रोजन बनाना स्लाइस तैयार करने की रेसिपी को लेकर शोएब ने बताया कि सबसे पहले केले को अच्छी तरह साफ कर हाइजीनिक तरीके से छीलकर पतली स्लाइस में काटा जाता है. इसके बाद उस पर चॉकलेट, वनीला या पाइनएप्पल क्रीम की लेयर लगाई जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिर आलमंड, काजू और अन्य ड्राई फ्रूट्स के बारीक चूरे से गार्निश कर इसे तैयार किया जाता है और ग्राहकों को परोस दिया जाता है. इस स्टॉल को शुरू करने में करीब 20 हजार रुपये की लागत आई. उनकी दुकान रोजाना शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खुलती है.
इस दौरान वे रोजाना 50 से 100 प्लेट फ्रोजन बनाना स्लाइस बेच लेते हैं. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को फास्ट फूड के बजाय हेल्दी और स्वादिष्ट फूड उपलब्ध कराना है.
ग्राहक हर्ष ने बताया कि उन्होंने बोकारो में पहली बार फ्रोजन बनाना स्लाइस का स्वाद चखा. उन्हें इसका स्वाद काफी पसंद आया. उनके अनुसार, यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है.