Last Updated:
Jaggery Cheela Recipe: बरसात में चंबल में एक डिश बहुत पसंद की जाती है. हर घर में बनने वाला गुड़ का चीला लोगों को काफी पसंद आता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. बच्चे हों, बुजुर्ग हो या जवान, सभी लोगों को बरसात के सीजन में यह चीला खूब पसंद आता है. आइये जानते हैं रेसिपी
शिवपुरी. चंबल क्षेत्र में बरसात के सीजन में मशहूर गुड़ के चीले लोग परंपरागत रूप से खूब खाना पसंद करते हैं. जैसे-जैसे बरसात की रिमझिम बारिश होती है, इस दौरान चंबल क्षेत्र के हर घर में बनने वाले गुड़ के चीले लोगों के मन को मोह लेते हैं और लोग इसे बड़ी ही प्रसन्नता के साथ खाते हैं. जैसे ही बरसात हो रही होती है तो हर घर-परिवार में हर किसी के मुंह से एक ही आवाज आती है कि आज तो घर पर चीले बनने चाहिए और गुड़ के चीले लोगों को खूब पसंद आते हैं.
चीले को तैयार करने के लिए आपको महज 5 से 10 मिनट का समय लगता है और एक चीला बनकर तैयार हो जाता है. इसको तैयार करने का बड़ा ही साधारण और सरल तरीका है.
बनाने की पूरी विधि
आप सबसे पहले पानी में गुड़ डाल दें और गुड़ पूरी तरह से पानी में घुलने के बाद उसको चाय वाली छननी से छान लीजिए. फिर इसमें आप आटा छानकर मिलाते जाइए और तब तक मिलाइए जब तक पेस्ट तैयार न हो जाए. इसके पश्चात आप इसमें इलायची और गरी का बुरादा भी इसी पेस्ट में डाल लीजिए, साथ ही सौंफ भी मिला सकते हैं. इससे इसमें चार चांद लग जाते हैं और स्वाद सोने पर सुहागा हो जाता है.
बच्चे, बुजुर्ग या जवान सबका मनपसंद
इसके बाद गैस पर तवे को रख दीजिए. तवे पर आप सरसों का तेल या घी लगा सकते हैं. सरसों का तेल तवे पर डालने के बाद इसमें यह पेस्ट डालकर इसको गोल घुमा दीजिए और गोल करने के बाद थोड़ा इंतजार करें. जैसे ही यह पकना शुरू हो जाए तो आप इसको पलट दीजिए. गुड़ के चीले को पलटना काफी कठिन होता है, इसलिए आप धीरे-धीरे खुरचनी से चारों तरफ से उठाकर ही चीला उठाइए, नहीं तो गुड़ का चीला बीच में से टूट जाता है. तवे से सही सलामत उठाना ही इसका सबसे महत्वपूर्ण और मुश्किल हिस्सा होता है. तवे से उठाने के बाद इसको दूसरी तरफ से पलट दीजिए और दूसरी साइड से सिकने के बाद चीला बनकर तैयार हो जाता है. चंबल क्षेत्र में बच्चे हों, बुजुर्ग हो या जवान, सभी लोगों को बरसात के सीजन में यह चीला खूब पसंद आता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें