दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में 5 आईपीएस अधिकारी समेत 180 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान 60 प्रदर्शनकारी भी जख्मी हुए थे। शुक्रवार को घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द बयां किया।जवानों के परिजनों ने इंसाफ की मांग करते हुए बताया कि भीड़ ने पुलिस के ऊपर पत्थर फेंके और जूते-चप्पल से हमला किया। घायल एसीपी के बेटे ने कहा कि जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन में छात्र नहीं थे। उनके पिता ने उन्हें बताया था कि प्रदर्शन में शामिल लोग छात्र नहीं लग रहे हैं और अगले दिन ही हिंसा में वह घायल हो गए।

 





Source link

Write A Comment