Last Updated:
Agra Special Food: आगरा में एक मशहूर दुकान पर हांडी में तैयार की जाने वाली दुकान चिकन और मटन बिरयानी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. खास मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर पकाई जाने वाली यह बिरयानी अपने अलग स्वाद, खुशबू और दमदार फ्लेवर के कारण लोगों को खूब पसंद आ रही है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को अपने खास व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. आगरा के भावना क्लार्क इन होटल के पास चम्पारण के नाम से मशहूर चिकन की दुकान है. यहां का स्पेशल हांडी मटन और चिकन बिरयानी लोगों को काफी पसंद है. दरअसल अब तक आपने सामान्य चिकन बिरयानी या मटन बिरयानी का स्वाद लिया होगा, लेकिन शहर की इस मशहूर दुकान पर हांडी में तैयार की जाने वाली चिकन और मटन बिरयानी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. खास मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर पकाई जाने वाली यह बिरयानी अपने अलग स्वाद, खुशबू और दमदार फ्लेवर के कारण लोगों को खूब पसंद आ रही है.
दुकानदार ने बताया कि बिरयानी को पारंपरिक दम विधि से हांडी में पकाया जाता है, जिससे मसालों का स्वाद चावल और मटन या चिकन में पूरी तरह समा जाता है. यही वजह है कि हर निवाला बेहद लजीज और सुगंधित लगता है. स्वाद के साथ-साथ इसकी आकर्षक प्रस्तुति भी ग्राहकों को पसंद आ रही है. शाम होते ही दुकान पर बिरयानी खाने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं. शहर के अलग-अलग इलाकों के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग इस खास हांडी बिरयानी का स्वाद लेने के लिए आते हैं.
मिट्टी की हांडी में घंटो पकाया जाता है यह माल
आगरा के भावना क्लार्क इन होटल के पास स्थित मशहूर चम्पारन चिकन मटन की दुकान है. यहां के दुकानदार जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि मिट्टी की हांडी में चावल के साथ मटन और चिकन को धीमी आंच में पकाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस खास हांडी बिरयानी की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसे बनाने का पारंपरिक तरीका होता है. बिरयानी में केवल घर के शुद्ध और ताजे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और सुगंध दोनों बेहतरीन हो जाते हैं.
मटन या चिकन को मसालों में अच्छी तरह मेरिनेट करने के बाद चावल के साथ मिट्टी की हांडी में रखा जाता है. इसके बाद हांडी के ढक्कन को आटे से पूरी तरह सील कर दिया जाता है, ताकि अंदर की भाप बाहर न निकले. उन्होंने कहा कि फिर इसे कई घंटों तक धीमी आंच पर दम दिया जाता है. इसी प्रक्रिया से मसालों का स्वाद हर दाने में समा जाता है और बिरयानी बेहद मुलायम, रसीली व लाजवाब बनकर तैयार होती है.
कहीं और नहीं मिलती यह स्पेशल बिरायानी
आगरा के भावना क्लार्क इन होटल के पास स्थित मशहूर चम्पारन चिकन मटन की दुकान है. दुकानदार जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि आसपास क्षेत्र में कोई दूसरी दुकान नहीं है, जहां हांडी मटन या चिकन बिरायानी मिलती हो. यही वजह है कि इस अनोखे स्वाद का आनंद लेने के लिए लोग कई किलोमीटर दूर से यहां पहुंचते हैं. शाम होते ही दुकान पर बिरयानी प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटने लगती है. परिवार, दोस्त और खाने के शौकीन लोग इस खास हांडी बिरयानी का स्वाद चखने के लिए इंतजार तक करते हैं. दुकानदार ने कहा कि ग्राहकों का कहना होता कि मिट्टी की हांडी में दम पर पकी इस बिरयानी का स्वाद इतना अलग और लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार यहां आने का मन बना लेते हैं.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें