19 अगस्त से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया है। लेकिन स्क्वॉड की घोषणा करने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे डरहम के लिए खेलते हुए अपना दाहिना कंधा इंजर्ड कर चुके हैं। इंजरी की वजह से गे को रिटायर हर्ट होना पड़ा। एमिलियो की इंजरी अगर ज्यादा गंभीर होती है, तो वह इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड सीरीज में एमिलियो ने लगाए थे दो अर्धशतक

डरहम की तरफ से खेलते समय जब एमिलियो गे 17 गेंदों में 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी चोट लगने के कारण उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। डरहम टीम के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि वह इस मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे और चोट कितनी गंभीर है, यह जानने के लिए उनका स्कैन कराया जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल ओपनर जैक क्रॉली की जगह एमिलियो को इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 अर्धशतक लगाए थे।

जैकब बेथेल हो चुके हैं टेस्ट सीरीज से बाहर

एमिलियो गे से पहले इंग्लैंड को जैकब बेथेल के रूप में बड़ा झटका लग चुका है, जो दाहिने घुटने में चोट के कारण पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स के संन्यास लेने से भी टीम कमजोर पड़ी है। अगर एमिलियो की चोट ज्यादा गंभीर होती है, तो उनकी जगह किसे मौका मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा। माना जा रहा है कि अगर एमिलियो गे इस सीरीज से बाहर होते हैं तो डरहम के बेन मैकिनी या ग्लैमरगन के आसा ट्राइब को इंग्लैंड टीम में शामिल किया जा सकता है।

जो रूट करेंगे पाकिस्तान सीरीज में कप्तानी

बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट को एक बार फिर इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनाया गया है और वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। रूट इससे पहले 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं। दूसरी ओर, ब्रैंडन मैकुलम के इस्तीफा देने के बाद स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है, हालांकि फ्लेमिंग पाकिस्तान सीरीज खत्म होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें

राशिद खान ने 6 विकेट हॉल लेकर ट्रेंट बोल्ट और चामिंडा वास को छोड़ा पीछे, आयरलैंड को मिली बड़ी हार

ODI वर्ल्ड 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, कहा- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment