Last Updated:

Karil ka achar recipe: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पारंपरिक सरगुजिया शैली का करील का अचार आज भी लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है. इसे करील को उबालकर सरसों के तेल में भूनने के बाद पारंपरिक मसालों के साथ तैयार किया जाता है. इस अचार में केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे इसका देसी स्वाद और पारंपरिक पहचान बरकरार रहती है.

Top Deals Inside

Karil ka achar recipe: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पारंपरिक सरगुजिया शैली में बने करील के अचार को लोग आज भी पसंद करते हैं. यह अचार बिना किसी केमिकल के शुद्ध सरसों के तेल और पारंपरिक मसालों का उपयोग करके तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और शुद्धता बनी रहती है.

सरगुजिया देसी स्टाइल में करील का अचार
आज के दौर में जहां बाजार में मिलने वाले अधिकांश अचार केमिकल के सहारे लंबे समय तक सुरक्षित रखे जाते हैं. वहीं, सरगुजा के लोग पुराने पारंपरिक तरीके से बने अचार को प्राथमिकता देते हैं. बरसात के मौसम में करील का अचार विशेष रूप से पसंद किया जाता है.

अचार बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया
ऋषिका गुप्ता ने लोकल 18 को बताया कि करील का अचार बनाने की प्रक्रिया पारंपरिक तरीके से की जाती है. सबसे पहले करील को बाजार से लाकर अच्छी तरह साफ पानी से धोया जाता है और धूप में सुखाया जाता है. इसके बाद उसे उबालकर सरसों के तेल में लगभग 30 मिनट तक अच्छी तरह भुना जाता है.  जब करील का रंग हल्का भूरा हो जाता है और वह पूरी तरह पक जाता है, तब उसे ठंडा करके उसमें मसाले और तेल मिलाया जाता है. इसके बाद अचार को स्टोर कर बिक्री के लिए तैयार किया जाता है.

गांव की पारंपरिक रेसिपी से मिलता है अलग स्वाद
ऋषिका बताती हैं कि करील गांवों में आसानी से मिल जाता है, लेकिन शहरों में इसकी उपलब्धता कम होने के कारण इसे बाजार से खरीदना पड़ता है. यह पूरी तरह सरगुजिया देसी स्टाइल की रेसिपी है, जो शहरों में आमतौर पर नहीं बनाई जाती है. सरगुजा में करील को पहले अच्छी तरह पकाकर अचार तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद सब्जी जैसा प्राकृतिक और अधिक स्वादिष्ट बनता है, जबकि कच्चे तरीके से बनाए गए अचार में वह असली देसी स्वाद आ पाता है.

शुद्ध सरसों के तेल और बिना केमिकल का अचार
ऋषिका के अनुसार, करील का अचार केवल शुद्ध सरसों के तेल और पारंपरिक मसालों से तैयार किया जाता है. इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल या कृत्रिम प्रिजर्वेटिव का उपयोग नहीं किया जाता है. यही कारण है कि यह अचार अपने देसी स्वाद, शुद्धता और पारंपरिक सरगुजिया पहचान के कारण लोगों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment