X

बारिश के मौसम में लें करौंदे की खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद, जानें आसान रेसिपी

 

arw img

Karonde ki Chutney: बारिश के मौसम में गर्मागर्म पकौड़ों या दाल-चावल के साथ चटपटी करौंदे की चटनी खाने का स्वाद दोगुना कर देती है. मानसून में मिलने वाले ताजे करौंदे स्वाद में खट्टे होने के साथ विटामिन-C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं. इसे बनाने के लिए 1 कप करौंदे, 1 मुट्ठी हरा धनिया, ½ मुट्ठी पुदीना, 3-4 हरी मिर्च, 1 प्याज, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, सादा नमक और ½ छोटा चम्मच काला नमक लें. सबसे पहले करौंदों को धोकर काटें, बीज निकालें और 20-30 मिनट हल्के नमक वाले पानी में भिगो दें. इसके बाद लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पाउडर और नमक को दरदरा कूटें. इसमें हरा धनिया, पुदीना, करौंदे और प्याज डालकर अच्छी तरह पीस लें. अंत में काला नमक मिलाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी में पानी न डालें और इसे दरदरा ही रखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment