Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने पर घिरी मेटा को सरकार ने तुरंत एल्गोरिदम बदलने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने साफ कहा है कि डीपफेक और प्रोपेगेंडा वाले मैसेज वीडियो पर लगाम के लिए एल्गोरिदम तुरंत बदलना होगा. कंटेंट मॉडरेशन मजबूत करना होगा और तुरंत कार्रवाई का रोडमैप देना होगा.
मेटा के आला अफसरों की केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ तीन दिन तक मीटिंग चली. इसमें सरकार ने दो टूक कह दिया कि मेटा को अपने तरीके बदलने होंगे. सरकार ने Algorithm से लेकर Deepfake तक नियमों में सख्ती पर जोर दिया है. सरकार ने Meta को Algorithm में बदलाव करने को कहा है ताकि Deepfake, मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो और भ्रामक कंटेंट को पहचानकर उसे तेजी से रोका जा सके. सरकार का फोकस सिर्फ पोस्ट हटाने पर नहीं बल्कि Meta के पूरे सिस्टम को मजबूत करने पर है. कंटेंट मॉर्डनाइजेशन बेहतर करने, गैरकानूनी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई और सरकारी आदेशों पर तेजी से अमल के निर्देश दिए गए हैं.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…